मैसूर में प्लेनेटेरियम के उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान एक बुजुर्ग महिला कार्यकर्ता की अचानक तबीयत बिगड़ गई. बताया जा रहा है कि 70 वर्षीय प्रेमा के को चक्कर आने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तुरंत उनके पास पहुंचे और उन्हें सहारा दिया. उन्होंने पानी उपलब्ध कराया और मौके पर मौजूद डॉक्टरों को बुलाने के निर्देश दिए.
रिपोर्ट के मुताबिक, महिला दोपहर में बिना भोजन किए कार्यक्रम में पहुंची थीं. इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद प्रधानमंत्री की ओर से की गई तत्काल मदद की चर्चा हो रही है.