Delhi Pollution Update: दिल्ली में GRAP-3 की पाबंदियां खत्म, जानिए कहां कितना रहा AQI?

Delhi Pollution GRAP-3 restrictions lifted in Delhi AQI levels areas

दिल्ली-NCR में वायु गुणवत्ता में सुधार के बाद GRAP-3 के तहत लागू पाबंदियों को हटाने का फैसला लिया गया है. रिपोर्ट के मुताबिक, AQI में गिरावट आने के बाद GRAP की उपसमिति ने तीसरे चरण की पाबंदियां वापस लेने का निर्णय किया है. हालांकि, GRAP-2 के तहत लागू प्रतिबंध अभी जारी रहेंगे.

GRAP-3 हटने से गैर-जरूरी निर्माण कार्यों, पत्थर तोड़ने और खनन गतिविधियों पर लगी रोक में राहत मिलेगी. इसके अलावा दिल्ली-NCR के कुछ इलाकों में BS-3 पेट्रोल और BS-4 डीजल चार पहिया वाहनों पर लागू प्रतिबंध भी हटाया गया है.