स्कूल, दुकानें, ऑफिस... दिल्ली चुनाव की वोटिंग के दिन क्या-क्या बंद? यहां पढ़िए एक-एक डिटेल

दिल्ली चुनाव 2025 में मतदान के मद्देनजर बुधवार, 5 फरवरी को दिल्ली और हरियाणा में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है.

Delhi Election 2025 what all will remain closed on the day
प्रतीकात्मक तस्वीर | Photo: ANI

नई दिल्लीः दिल्ली चुनाव 2025 में मतदान के मद्देनजर बुधवार, 5 फरवरी को दिल्ली और हरियाणा में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है. दिल्ली में अपना अगला मुख्यमंत्री चुनने के लिए 5 फरवरी को मतदान होगा. मतदान बुधवार को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे के बीच होगा. दिल्ली चुनाव के नतीजे 8 फरवरी को घोषित किए जाएंगे.

सरकारी ऑफिस में भी छुट्टी

कर्मचारी और प्रशिक्षण विभाग (DoPT) ने पहले ही घोषणा की है कि चुनाव के दिन दिल्ली में सभी केंद्रीय सरकारी ऑफिस, दुकानों और उद्योगों में छुट्टी रहेगी, ताकि सभी नागरिक चुनाव में वोट डालने में सक्षम हो सकें.

इससे पहले दक्षिण पश्चिम जिला चुनाव अधिकारी ने दक्षिण पश्चिम दिल्ली के शिक्षा निदेशक को एक नोटिस जारी किया था, जिसमें स्थानीय स्कूलों में बच्चों के लिए 'प्रभात रैली' आयोजित करने का निर्देश दिया गया था. 

स्कूल, कॉलेज भी बंद

इसके अलावा, जो शैक्षिक संस्थान मतदान केंद्र के रूप में निर्धारित होते हैं, उन्हें चुनाव से पहले के दिन भी छुट्टी दी जा सकती है. उदाहरण के लिए, जामिया मिलिया इस्लामिया स्कूल विभाग 4 और 5 फरवरी 2025 को बंद रहेगा, ताकि मतदान की तैयारियां की जा सकें और चुनाव प्रक्रिया में कोई व्यवधान न हो.

दूसरी तरफ, हरियाणा सरकार ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सभी सार्वजनिक कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों, बोर्डों और निगमों के लिए 5 फरवरी को पेड लीव की घोषणा की है. इस अवकाश के कारण दिल्ली में रजिस्टर्ड मतदाता राज्य सरकार के कर्मचारी अपना वोट डाल सकेंगे. चुनाव के कारण 5 फरवरी को दिल्ली में स्कूल, कॉलेज और सरकारी संस्थान भी बंद रहेंगे.

ये भी पढ़ेंः IND vs PAK: क्या आप भी खरीदना चाहते हैं भारत-पाकिस्तान मैच की टिकट? जानिए कहां और कैसे मिलेगी