IND vs PAK: क्या आप भी खरीदना चाहते हैं भारत-पाकिस्तान मैच की टिकट? जानिए कहां और कैसे मिलेगी

IND vs PAK: भारत-पाकिस्तान मैच की टिकट बिक्री शुरू हो गई है.

IND vs PAK buy tickets for India-Pakistan match Know where and how
प्रतीकात्मक तस्वीर | Photo: ANI

IND vs PAK: T20 सीरीज के बाद अब भारत और इंग्लैंड के बीच 6 फरवरी से शुरू होने वाली वनडे सीरीज का इंतजार है. यह तीन मैचों की सीरीज दिलचस्प है, लेकिन असली उत्साह चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर है, खासकर भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले के लिए. इस मैच के लिए माहौल बनना शुरू हो गया है और यह सच है कि लोग इस मैच का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

कैसे खरीदे टिकट?

पाकिस्तान इस टूर्नामेंट की मेजबानी कर रहा है और भारत के ग्रुप स्टेज के मैच दुबई में खेले जाएंगे. इन मैचों के लिए टिकटों की बिक्री 3 फरवरी, सोमवार को भारतीय समयानुसार शाम 5:30 बजे से शुरू हो गई है. भारत के ग्रुप स्टेज के मैच 20 फरवरी को बांग्लादेश के खिलाफ, 23 फरवरी को पाकिस्तान के खिलाफ और 2 मार्च को न्यूजीलैंड के खिलाफ होंगे. अगर भारत सेमी-फाइनल और फाइनल तक पहुंचता है, तो ये मैच भी दुबई में खेले जाएंगे.

दुबई में खेले जाने वाले मैचों के टिकट की कीमत 125 AED से शुरू होती है, जो भारतीय रुपये में लगभग 2900 रुपये होती है. टिकट ऑनलाइन और दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में स्थित 'टिकट कलेक्शन सेंटर' से भी खरीदी जा सकती है. ऑनलाइन टिकट खरीदने के लिए ICC चैंपियंस ट्रॉफी टिकट लिंक (https://www.iccchampionstrophy.com/tickets) पर जाएं और आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर अपनी पसंद के अनुसार टिकट खरीदें. ध्यान रखें कि टिकट पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर उपलब्ध हैं.

चैंपियंस ट्रॉफी 19 फरवरी से होगी शुरू

चैंपियंस ट्रॉफी 19 फरवरी से पाकिस्तान के लाहौर में शुरू होगी. इस टूर्नामेंट में कुल 8 टीमें भाग ले रही हैं, जिनमें से छह टीमें पाकिस्तान जाएंगी और अपने मैच खेलेगी. मैच लाहौर, कराची और रावलपिंडी में खेले जाएंगे. ग्रुप स्टेज के बाद दो सेमी-फाइनल होंगे और फिर 9 मार्च को फाइनल खेला जाएगा. भारत, पाकिस्तान, न्यूजीलैंड और बांग्लादेश एक ग्रुप में हैं, जबकि ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड और अफगानिस्तान दूसरे ग्रुप में हैं.

ये भी पढ़ेंः 'पिता के शव के दो टुकड़े करो...', दो बेटों में ये कैसी लड़ाई? पूरी कहानी हैरान कर देगी!