Delhi Air Pollution: दिल्ली की हवा एक बार फिर जहरीली हो गई है! राजधानी के कई इलाकों में प्रदूषण का स्तर बेहद खतरनाक स्थिति में पहुंच गया है. 12 नवंबर की सुबह अलग-अलग मॉनिटरिंग प्लेटफॉर्म पर AQI 500 के पार दर्ज किया गया, जबकि CPCB के आधिकारिक आंकड़ों में दिल्ली का औसत AQI 321 से 325 के बीच रहा.