Chhath Puja 2026: डूबते सूर्य को अर्घ देने के पीछे क्या है रहस्य? ज्योतिष ने समझाया महत्व! | Latest

Chhath Puja 2026: छठ महापर्व, छठ पूजा 2026, छठ पूजा का महत्व, छठी मैया, सूर्य उपासना, डूबते सूर्य को अर्घ्य, उगते सूर्य को अर्घ्य, छठ पूजा की परंपरा, छठ पूजा कथा, विदेशी शिवांगी, लोक आस्था का महापर्व, प्रकृति की पूजा, छठ व्रत, छठ पूजा धार्मिक मान्यता, छठ महापर्व का संदेश.

Bharat 24

Chhath Puja 2026: छठ महापर्व को लोक आस्था का सबसे बड़ा पर्व माना जाता है. इस पर्व की खासियत यह है कि इसमें किसी विशेष मंत्र या जटिल विधि-विधान से ज्यादा प्रकृति की उपासना और शुद्धता को महत्व दिया जाता है. छठ व्रती डूबते और उगते सूर्य को अर्घ्य देकर प्रकृति के प्रति आभार व्यक्त करते हैं. इस पर्व से जुड़े धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व पर चर्चा के दौरान ज्योतिष विशेषज्ञ विदेशी शिवांगी ने कई अहम बातें बताईं.

उन्होंने कहा कि छठ केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि प्रकृति से जुड़ने और जीवन के गहरे संदेश को समझने का पर्व है. इसमें डूबते सूर्य को भी पूरे सम्मान के साथ अर्घ्य दिया जाता है और उगते सूर्य की भी पूजा की जाती है. छठ में प्रत्युषा देवी और उषा देवी का स्मरण करते हुए सूर्य को जल अर्पित किया जाता है.

ये भी पढ़ें- PM Modi Video: मैसूर में बुजुर्ग महिला की बिगड़ी तबीयत, PM मोदी ने खुद आगे बढ़कर संभाला