Chhath Puja 2026: छठ महापर्व के अवसर पर उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में आस्था और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला. शहर के ऐतिहासिक राजघाट पर चार दिवसीय छठ पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी. पूरा वातावरण छठी मैया के जयकारों, पारंपरिक गीतों और सूर्य उपासना से भक्तिमय हो गया. इस खास अवसर पर कपिला पशु आहार की ओर से राजघाट पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, स्थानीय नागरिकों और अतिथियों ने हिस्सा लिया.
छठ महापर्व के अवसर पर व्रती महिलाओं ने नदी के पवित्र जल में खड़े होकर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया. इस दौरान उन्होंने परिवार की सुख-समृद्धि, संतान की खुशहाली और लोकमंगल की कामना की. घाट पर छठी मैया के पारंपरिक गीतों और भक्ति संगीत ने माहौल को और भी खास बना दिया. श्रद्धालुओं की आस्था और उत्साह देखते ही बन रहा था. इस पावन अवसर पर कपिला पशु आहार की ओर से विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया. आयोजन में धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक सहभागिता की भी झलक देखने को मिली. कार्यक्रम के दौरान किसान भाइयों और पशुपालकों के लिए कपिला गौ प्रसाद वितरण की विशेष व्यवस्था की गई. इस पहल के जरिए कंपनी ने किसानों और पशुपालकों के साथ अपने जुड़ाव को और मजबूत करने का प्रयास किया.
ये भी पढ़ें- Chhath Puja 2026: डूबते सूर्य को अर्घ देने के पीछे क्या है रहस्य? ज्योतिष ने समझाया महत्व! | Latest