नई दिल्ली : भाजपा ने दिल्ली के मुख्यमंत्री का नाम तय करने के लिए दो पर्यवेक्षक रविशंकर प्रसाद और ओपी धनखड़ को बनाया है. आज शाम 7 बजे विधायक दल की बैठक होगी में सीएम पद का नाम फाइनल होगा.
वहीं इससे पहले भाजपा संसदीय दल की बैठक खत्म हुई है, जिसके बाद दिल्ली के लिए पर्यवेक्षक के तौर पर रविशंकर प्रसाद और ओपी धनखड़ को नियुक्त किया गया है.
BJP MP Ravi Shankar Prasad and party's national secretary Om Prakash Dhankar appointed as central observers for electing Leader of Delhi BJP Legislature Party. pic.twitter.com/8EOkBH0V0B
— ANI (@ANI) February 19, 2025
यह भी पढे़ं : ट्रम्प ने एलन मस्क की तारीफों के पुल बांधे, कहा- वे एक शानदार लीडर हैं, काम करके दिखाते हैं
20 फरवरी को होगा शपथ ग्रहण समारोह
दिल्ली में भाजपा सरकार बनाने के लिए सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं. पहले जहां शपथ ग्रहण समारोह शाम 4:30 बजे तय किया गया था, वहीं अब यह कार्यक्रम दोपहर 12 बजे होगा. भाजपा का निमंत्रण पत्र भी सामने आ चुका है, जिसमें मुख्यमंत्री के साथ नए मंत्री भी शपथ लेंगे.
रामलीला मैदान में सुरक्षा के कड़े इंतजाम
रामलीला मैदान में होने वाले शपथ ग्रहण समारोह को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा भाजपा और एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी इस कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं. सुरक्षा एजेंसियों ने हाई अलर्ट जारी किया है, और एसपीजी की सुरक्षा व्यवस्था भी तैनात रहेगी.
यह भी पढे़ं : BJP आज दिल्ली के लिए मुख्यमंत्री के नाम का करेगी ऐलान, जानें ये 9 नाम हैं रेस में
भाजपा विधायक दल की बैठक में होगा नाम तय
भाजपा के नए मुख्यमंत्री के नाम को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं. पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने इस पर मंथन पूरा कर लिया है और आज शाम 7 बजे भाजपा विधायक दल की बैठक में औपचारिक ऐलान किया जाएगा.
क्या होगा आगे?
शाम 7 बजे भाजपा विधायक दल की बैठक में CM के नाम का ऐलान होगा. कल, यानि 20 फरवरी को दोपहर 12 बजे रामलीला मैदान में शपथ ग्रहण समारोह होगा. पीएम मोदी और भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री कार्यक्रम में शामिल होंगे.
दिल्ली पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतजाम किए हैं.
वहीं अब सबकी नजरें इस बात पर टिकी हैं कि दिल्ली का नया मुख्यमंत्री कौन होगा? भाजपा आज इस सस्पेंस से पर्दा हटाने वाली है.
यह भी पढे़ं : चैंपियंस ट्रॉफी 2025 : कब, कहां और कैसे देखें लाइव स्ट्रीमिंग? जानें भारत के मुकाबले और पूरा शेड्यूल