Bihar Board Intermediate registration: बिहार बोर्ड (BSEB) ने इंटरमीडिएट की वार्षिक परीक्षा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया की तिथि फिर से बढ़ा दिया है. पंजीकरण प्रक्रिया अब 10 नवंबर तक चलेंगे. पहले आवेदन करने की आखिरी तिथि 11 अक्टूबर थी जिसे बाद में बढ़ाकर 17 अक्टूबर किया गया था. लिहाजा जिन छात्रों ने अब तक पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी नहीं की है उन्हें सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और जल्द से जल्द आवेदन दर्ज कराएं करें.
रजिस्ट्रेशन से संबंधित एक नोटिस जारी करते हुए बिहार बोर्ड (Bihar Board) ने कहा है कि छात्र इस बात का ध्यान रखें कि बिहार कक्षा 12वीं परीक्षा आवेदन पत्र 2024 केवल स्कूल प्रमुखों द्वारा ही भरा और जमा किया जा सकता है. बीएसईबी (BSEB) से संबद्ध संबंधित स्कूलों के प्रमुखों और प्रधानाचार्यों को आधिकारिक वेबसाइट SeniorSecondary.biharboardonline.com पर जाकर परीक्षा के लिए छात्रों का पंजीकरण करना होगा. बोर्ड परीक्षा 2024 के लिए, बीएसईबी (BSEB) ने कक्षा 9 से 12 तक 75 प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य कर दी है.
चरण 1: बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट SeniorSecondary.biharboardonline.com पर विजिट करें.
चरण 2: मुखपृष्ठ पर, उस लिंक को देखें और उस पर क्लिक करें जिसमें लिखा है - "इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा, 2024 के लिए यहां क्लिक करें".
चरण 3: जैसे ही एक नया पेज खुलेगा, दिए गए स्थान पर अपना 'उपयोगकर्ता नाम' और 'पासवर्ड' दर्ज करें.
चरण 4: लॉग इन करने के तुरंत बाद छात्रों के सभी विवरण भरें और आवेदन पत्र जमा करें.
चरण 5: पुष्टिकरण पृष्ठ जांचें और डाउनलोड करें.
2024 में बीएसईबी इंटरमीडिएट परीक्षाओं में उपस्थित होने के लिए छात्रों को 1430 रुपये का पंजीकरण शुल्क देना होगा. शैक्षणिक संस्थानों को आधिकारिक वेबसाइट से पंजीकरण फॉर्म डाउनलोड करना होगा और छात्रों को फॉर्म भरने के लिए देना होगा. वहीं, इसके बाद छात्र फॉर्म भरकर स्कूलों को देंगे. जिसके बाद स्कूलों को सभी जांच पूरी करने के बाद इसे वेबसाइट पर अपलोड करना होगा.