Ram Mandir Ayodhya: अयोध्या में अब रामनगरी का भ्रमण नहीं करेंगे रामलला, अचानक क्यों रद्द हुआ कार्यक्रम?

Ram Mandir Ayodhya: अयोध्या में अब रामनगरी का भ्रमण नहीं करेंगे रामलला, अचानक क्यों रद्द हुआ कार्यक्रम?

अयोध्‍या, भारत 24 डिजिटल डेस्क: अयोध्या के राम मंदिर में भगवान की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा (Ayodhya Ram Mandir) 22 जनवरी को होगी. ऐसे में अयोध्या (Ayodhya Ram Mandir)  ही नहीं पूरे देश में इसे लेकर जोर शोर से तैयारियां चल रही है. इस बीच प्राण-प्रतिष्ठा से पहले समारोह से पहले 17 जनवरी को प्रस्तावित देव विग्रह यानी रामलला की प्रतिमा के नगर भ्रमण कार्यक्रम को मंदिर ट्रस्ट ने रद्द कर दिया है. 

क्यों रद्द किया गया कार्यक्रम

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के एक अधिकारी ने बताया कि प्रतिमा को पूरे अयोध्या नगर में घुमाने का कार्यक्रम रद्द कर दिया गया है. इसके जगह ट्रस्ट उसी दिन (17 जनवरी) को  राम जन्मभूमि मंदिर परिसर के अंदर प्रतिमा के भ्रमण की व्यवस्था करेगा. अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा एजेंसियों की सलाह पर ट्रस्ट ने सुरक्षा कारणों के चलते इस कार्यक्रम को रद्द किया है. श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने काशी के आचार्यों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक करने के बाद इस कार्यक्रम को रद्द करने का फैसला लिया.

श्रद्धालु और तीर्थयात्री उमड़ पड़ेंगे

अयोध्या प्रशासन के मुताबिक, ट्रस्ट की बैठक में इस बात पर चर्चा हुई कि जब रामलला की नई प्रतिमा को शहर में ले जाया जाएगा तो श्रद्धालु और तीर्थयात्री दर्शन के लिए उमड़ पड़ेंगे. इस वजह से प्रशासन के लिए भीड़ को नियंत्रित करना काफी मुश्किल हो जाएगा. बता दें  भगवान राम की प्रतीमा की प्राण प्रतिष्ठा से पहले रात्रि को रामलला के विग्रह की जीवन कारक द्रव्यों के अलावा शैय्या अधिवास की विशेष योजना है. इस प्रक्रिया में रामलला को शीशम के पलंग (Rosewood Bed) पर शयन कराया जाएगा.