नई दिल्ली : भारतीय चुनाव आयोग (ईसीआई) ने गुरुवार को भारत के सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के अनुसार चुनावी बांड डेटा को अपनी वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है. भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने मंगलवार को चुनावी बांड का डेटा चुनाव निकाय को सौंप दिया था और सुप्रीम कोर्ट के आदेश का अनुपालन करते हुए ईसीआई ने इसे अपनी वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है.
यह भी पढे़ं : कांग्रेस ने कहा- सत्ता में आने पर किसानों को GST से मुक्त करेंगे, कर्ज माफी, पीएम फसल बीमा योजना में होगा परिवर्तन
भारतीय चुनाव आयोग ने एक बयान में कहा, “माननीय सर्वोच्च न्यायालय के 15 फरवरी और 11 मार्च, 2024 के आदेश (2017 के डब्ल्यूपीसी नंबर 880 के मामले में) में निहित निर्देशों के अनुपालन में, भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने चुनावी बॉन्ड से संबंधित डेटा चुनाव आयोग को 12 मार्च, 2024 को प्रदान किया था. भारत के चुनाव आयोग ने आज अपनी वेबसाइट पर एसबीआई से प्राप्त चुनावी बॉन्ड का डेटा "जैसा है, जहां है" के के मुताबिक अपलोड कर दिया है. एसबीआई से प्राप्त जानकारी के मुताबिक इस प्रकार डेटा इस यूआरएल पर देखा जा सकता है: https://www.eci.gov.in/candidate-politicparty."
ईसीआई ने खुद को पारदर्शिता के प्रति बताया प्रतिबद्ध
अपने बयान में, ईसीआई ने खुलासे और पारदर्शिता के पक्ष में अपनी प्रतिबद्धता को लेकर जोर दिया. चुनाव निकाय ने कहा, "यह याद किया जा सकता है कि उक्त मामले में, ईसीआई ने लगातार और स्पष्ट रूप से खुलासा और पारदर्शिता के पक्ष में विचार किया है, यह स्थिति माननीय सर्वोच्च न्यायालय की कार्यवाही में परिलक्षित होती है और आदेश में भी इसका उल्लेख किया गया है."
यह भी पढे़ं : IPL 2024 की तैयारी में जुटे हैं ऋषभ पंत, नेट्स पर जमकर बहाया पसीना