नासिक (महाराष्ट्र) : कांग्रेस पार्टी की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' अपने अंतिम चरण महाराष्ट्र के नासिक में पहुंच गई है. इस दौरान कांग्रेस के कम्युनिकेशन प्रभारी जयराम रमेश ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि केंद्र में उनकी सरकार आने पर किसानों की फसलों की एमएसपी (MSP) की गारंटी के साथ उन्हें जीएसटी मुक्त करेगी. किसान के कर्ज माफ होंगे और प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में परिवर्तन किया जाएगा. इसके अलावा उन्होंने किसानों के लिए और कई घोषणाएं की.
जयराम रमेश में नासिक में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान 'किसान न्याय' के तहत किसानों को दी जाने वाली गारंटी की जानकारी दी. उन्होंने कहा, "MSP को कानूनी दर्ज़ा दिया जाएगा. डॉ. स्वामीनाथन आयोग के फार्मूले के अनुसार MSP तय होगी. किसानों के ऋण माफ़ करने और ऋण माफ़ी की राशि निर्धारित करने के लिए एक स्थायी कृषि ऋण माफ़ी आयोग की स्थापना होगी."
यह भी पढे़ं: BJP में शामिल हुई परनीत कौर, पंजाब से कांग्रेस को लगा बड़ा झटका
किसान जीएसटी मुक्त होंगे, फसल के नुकसान पर मिलेगा 30 दिन में पैसा
जयराम रमेश ने कहा, "किसान की फसल के नुक़सान होने पर 30 दिनों के भीतर सीधे बैंक खाते में भुगतान सुनिश्चित करने के लिए प्रधानमंत्री फ़सल बीमा योजना में परिवर्तन होगा."
उन्होंने कहा, "कृषि उत्पादों के लिए एक आयात-निर्यात नीति लागू होगी, जिसमें किसानों के हित सर्वोपरि होंगे. किसान GST मुक्त होंगे. कृषि में इस्तेमाल होने वाले सामान पर टैक्स से छूट के लिए GST में संशोधन होगा. MSP को कानूनी दर्ज़ा दिया जाएगा. डॉ. स्वामीनाथन आयोग के फार्मूले के अनुसार MSP तय होगी. किसानों के ऋण माफ़ करने और ऋण माफ़ी की राशि निर्धारित करने के लिए एक स्थायी कृषि ऋण माफ़ी आयोग की स्थापना होगी."
"कृषि उत्पादों के लिए एक आयात-निर्यात नीति लागू होगी, जिसमें किसानों के हित सर्वोपरि होंगे. किसान GST मुक्त होंगे. कृषि में इस्तेमाल होने वाले सामान पर टैक्स से छूट के लिए GST में संशोधन होगा."
यह भी पढ़ें : पूर्वी दिल्ली में कार चालक ने सड़क किनारों दुकानों को रौंदा- महिला की मौत, भागने की कोशिश कर रहे ड्राइवर को भीड़ ने पीटा
राहुल बोले- MSP, कर्जमाफी, जीएसटी को सही से लागू करना ही किसानों की दवाई है
वहीं इससे पहले अपनी भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने महाराष्ट्र के नासिक में बड़ी संख्या में आए किसानों और अन्य लोगों को संबोधित किया.
राहुल ने कहा, "जब तक कोई व्यक्ति किसान का दुख नहीं समझता, उसकी मेहनत की इज्जत नहीं करता.. तब तक वह किसान की मदद नहीं कर सकता है. किसानों के लिए कांग्रेस सरकार के दरवाजे हमेशा खुले रहेंगे. दिल्ली में किसानों की आवाज सुनने वाली सरकार होगी. किसानों पर अलग-अलग तरीके के टैक्स लग रहे हैं."
उन्होंने कहा, "कांग्रेस इस GST को स्टडी करेगी और एक टैक्स का प्रावधान करेगी. हमारी पूरी कोशिश रहेगी कि किसान GST में न रहें. आज देश के किसानों को चारों ओर से घेरा जा रहा है. किसानों को फसल का सही दाम नहीं मिलता है, फसल का नुकसान होने पर बीमा का पैसा नहीं मिलता है और उनपर GST का बोझ भी डाल दिया गया है. अगर किसान को चोट दी जा रही है तो दवा भी लगानी होगी. इसलिए कर्ज माफी, फसल का सही दाम, MSP की गारंटी और फसल बीमा योजना व GST को सही तरीके से लागू करना ही सही दवाई होगी."
'अरबतियों का कर्ज माफ, लेकिन किसानों का नहीं'
किसानों की कर्ज माफी को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए राहुल ने कहा, "मोदी सरकार ने पिछले 10 साल में किसानों का एक रुपया माफ नहीं किया है. लेकिन देश के चंद बड़े अरबपतियों का लाखों-करोड़ों रुपए का कर्ज माफ किया है. जबकि कांग्रेस सरकार ने किसानों का करीब 70 हजार करोड़ का कर्ज माफ किया था."
बेरोजगारी, मंहगाई और भागीदारी को बताया सबसे बड़ा मुद्दा
राहुल ने कहा, "आज देश के सबसे बड़े मुद्दे किसान, अग्निवीर, बेरोजगारी, महंगाई और भागीदारी से जुड़े हुए हैं. लेकिन इन मुद्दों पर मीडिया में कोई बात नहीं होती. वहां केवल मोदी जी, बॉलीवुड स्टार्स, पाकिस्तान की बात होती है. आज मीडिया सिर्फ जनता का ध्यान भटकाने का काम करता है."
यह भी पढे़ं : CAA पर सीएम केजरीवाल ने गृह मंत्री अमित शाह के बयान का किया पलटवार, बोले- कहा से दोगे सरकारी नौकरियां और आवास