एक्ट्रेस डॉली सोही और बहन अमनदीप दोनों का एक साथ होगा अंतिम संस्कार, दुख में इंडस्ट्री

एक्ट्रेस डॉली सोही और बहन अमनदीप दोनों का एक साथ होगा अंतिम संस्कार, दुख में इंडस्ट्री

नई दिल्ली : एक्ट्रेस डॉली सोही उनकी बहन ने कुछ ही घंटों के अंतराल में दुनिया को अलविदा कह दिया है. बीते दिन एक्ट्रेस अमनदीप सोही का जॉन्डिस की वजह से लिवर में आई समस्या के कारण निधन हो गया. इसके कुछ ही घंटों बाद सर्वाइकल कैंसर से जूझ रही उनकी बहन डॉली सोही की भी मौत हो गई. शायद वह बहन के जाने के सदमे में दम तोड़ दिया हो. अब दोनों बहनों की अर्थी एक साथ उठेगी. दोनों का अंतिम संस्कार एक साथ किया जाएगा. इस दोहरी मौत ने सिनेमा जगत दुख से भर दिया है. सभी इन एक्ट्रेस की मौत पर सोशल मीडिया पर दुख जता रहे हैं.

डोली सोही टीवी जगत की जानी-मानी अदाकार थीं. वह सर्वाइकल कैंसर से जंग लड़ रही थीं. लेकिन बहन अमनदीप के मौत के कुछ घंटों बाद ही वह भी दुनिया को अलविदा कह गईं. उन्होंने महिला दिवस यानि 8 मार्च को कैंसर से जिंदगी हार गईं. इस खबर ने सभी को दुखी कर दिया है. उनके चाहने वाले सदमे में हैं. लोगों को उनकी बहन अमनदीप की मौत से और ज्यादा गहरा दुख पहुंचा है.

यह भी पढे़ं : 92 साल की उम्र में रूपर्ट मर्डोक करेंगे छठी सगाई, शादी की तैयारियां हुई शुरु

एक ही साथ हो दोनों बहनों का अंतिम संस्कार

बीते दिन पीलिया के कारण डोली सोही की बहन का जॉन्डिस के कारण निधन हो गया. उसके कुछ घंटे बाद सर्वाइकल कैंसर से जूझ रही उनकी बहन का भी निधन हो गया. दोनों बहनों में बेहद प्यार था और एक के जाने से दूसरी सदमा नहीं सह सकी. इनके फैंस के साथ परिवार पर दुखों का पहाड़ टूटा है. आज दोनों बहनों की एक साथ अर्थी उठेगी और दोनों का अंतिम संस्कार एक साथ होगा.

इन दोनों बहनों की मौत पर सेलिब्रेटीज दुखी हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. कलाकार हिबा नवाब ने डॉली की तस्वीर साझा करते हुए लिखा है, 'रेस्ट इन पीस डॉली जी.' उनकी को-स्टार वैष्णवी मैकडोनाल्ड ने पोस्ट कर अफसोस जाहिर किया है. उन्होंने लिखा है, "डॉली सोही और अमनदीप सोही के परिवार को दिल से संवेदनाएं, जिनका कुछ घटों में निधन हो गया. तुम्हारी हमेशा याद आएगी."

एक्ट्रेस चांदनी शर्मा ने डॉली के साथ हॉस्पिटल में बनाई एक रील साझा की है. इस साझा करते हुए उन्होंने लिखा है, "रेस्ट इन पीस अमन और डॉली जी. आई लव यू." अब इसी तरह से सभी सेलेब्स दोनों एक्ट्रेसेस के निधन पर शोक जाता रहे हैं. आज का दिन वाकई बुरी खबर लेकर आया है. सभी सेलेब्स इस खबर को सुनकर दुख में हैं.

यह भी पढ़ें : Rohit Sharma Century: टेस्ट सीरीज के आखिरी मैच में रोहित शर्मा ने जड़ा शतक