Rohit Sharma Century:
इंडिया बनाम इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का आखिरी मैच धर्मशाला में खेला जा रहा है. भारतीय टीम इस समय बल्लेबाजी कर रही है. वहीं इस आखिरी मैच में कप्तान रोहित शर्मा ( Rohit Sharma Century) ने शानदार शतक अपने नाम हासिल किया है. इस शतक में शुबमन गिल की साझेदारी भी कप्तान रोहित शर्मा के साथ देखने को मिली. शुबमन गिल ने भी शतक जड़ा है. इन दोनों के बीच 150 से ज्यादा रनों की साझेदारी हो चुकी है. इंग्लैंड क्रिकेट टीम फिलहाल पूरी तरह बैकफुट पर है.
जायसवाल ने की ओपनिंग
बता दें कि भारतीय टीम के लिए ओपनिंग बल्लेबाज के रुप में यशस्वी जायसवाल सामने आए. हालांकि अर्धशतक खेल कर ही जायसवाल आउट हुए थे. उनकी पारी को कप्तान रोहित शर्मा के साथ खेलते हुए शुबमन गिल ने संभाला है. दोनों ही खिलाड़ियों ने मैदान में शानदार बैटिंग करते हुए शतक जड़ा है.
शुभमन गिल ने भी जड़ा शतक
शुभमन गिल की बात करें तो उन्होंने खबर लिखने तक 141 गेंदों का सामना करते हुए 100 रन बनाए. गिल की इस पारी में 10 चौके और 5 छक्के शामिल रहे. गिल और रोहित ने अंग्रेजी गेंदबाजों की हालत खराब कर दी है. इंग्लैंड की टीम पहली पारी में 218 रन बनाकर ऑल आउट हो गई थी. टीम इंडिया ने अच्छी बढ़त बना ली है.
सीरीज का दूसरा शतक
भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही 5 सीरीज टेस्ट मैच में कप्तान रोहित शर्मा का यह दूसरा शतक है. इससे पूर्व राजकोट में रोहित शर्मा ने शानदार प्रदर्शन दिखाते हे 131 रन बनाए थे. हालांकि रांचि में शतक बनाने से चूंके थे. लेकिन रांचि वाले मैच में शर्मा ने अर्धशतक जड़ा था. उसके बाद आज एक बार फिर उन्होनें धर्मशाला में खेले जा रहे आखिरी मैच में शतक जड़ा है.
यह भी पढ़े: Ind Vs Eng टेस्ट सीरीज का आखिरी मैच आज, इंग्लैंड ने टॉस जीतकर चुनी बैटिंग