Rupert Murdoch
92 साल की उम्र में Rupert Murdoch 5वीं बार दूल्हा बनने जा रहे हैं. काफी दिनों से ऐसी खबरें थी कि 92 साल के मर्डोक 67 वर्षीय रूसी महिला एलेना ज़ुकोवा को डेट कर रहे हैं. जुकोवा पहले मॉलूक्यूलर बायोलजिस्ट रह चुकी हैं. दोनो की सगाई की पुष्टी रूपर्ट मर्डोक की टीम ने की है.
इस साल करने वाले है शादी
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दोनों इस साल में शादी करने वाले हैं. वह दोनो कैलिफोर्निया स्थित मोरागा वाइनयार्ड एस्टेट में विवाह करेंगे. दोनो की शादी की डेट जून महीने में फिक्स की गई है. शादी में पहुंचने के लिए लोगों को पहले से ही इंवाइट किया जा चुका है. मर्डोक ने इससे पहले ऑस्ट्रेलियाई फ्लाइट अटेंडेंट पेट्रीसिया बुकर, स्कॉटिश मूल की पत्रकार अन्ना मान, चीनी मूल की उद्यमी वेंडी डेंग और अमेरिकी मॉडल एवं अभिनेत्री जेरी हॉल से शादी की थी.
साल 1950 में की थी करियर की शुरुआत
आपको बता दें कि रुपर्ट ने अपने करियर की शुरुआत साल 1950 में की थी. साल 1969 में उन्होनें यूके स्थित द वर्ल्ड और द सन अखबार को खरीद लिया था. यह सिलसिला जारी रहा. उन्होनें इसी के साथ न्यूयॉर्क पोस्ट और वॉल स्ट्रीट जर्नल सहित कई अमेरिकी प्रकाशन को खरीदा है. वहीं साल 1996 में उन्होनें फॉक्स न्यूज की शुरुआत की थी. बता दें कि फॉक्स न्यूज अमेरिका सबसे अधिक देखा जाने वाले टीवी न्यज चैनल में से एक है.
यह भी पढ़े:राष्ट्रपति की दौड़ से बाहर हुई निक्की हेली, बाइडन से फिर होगा ट्रंप का मुकाबला