अब लॉक चैट को भी आसानी से कर पाएंगे हाइड, अपनाएं यह स्टेप्स

अब लॉक चैट को भी आसानी से कर पाएंगे हाइड, अपनाएं यह स्टेप्स

Whatsapp Feature

Whatsapp पर यूदर्स के पास ढेरों फीचर शामिल हैं. वहीं कंपनी ने ऐप में बड़ा ही कमाल का फीचर जोड़ा है. इसकी मदद से आप अपनी चैट्स को आसानी से छिपा सकते हैं. कंपनी ने यूजर्स के इस डर को खत्म करने के लिए कमाल का फीचर पेश किया है. जिसे Chat Lock के नाम से जान सकते हैं. कमाल का है यह शानदार फीचर. लेकिन क्या आप जानते हैं कि आप इस चैट लॉक को भी हाइड कर सकते हैं. कैसे? आइए जानते हैं.

How to locked chats

सबसे पहले आपको उस व्यक्ति की चैट को ओपन करना होगा जिसे आप हाइड करना चाहते हैं. बता दें कि उस व्यक्ति की चैट को ओपन करने के बाद आप उसकी प्रोफाइल पिक की ओर जाएं. एक बार प्रोफाइल पर क्लिक करने पर आपको हल्का स्क्रॉल करना होगा. यहां आपको चैट लॉक का ऑप्शन दिखाई देगा जिसपर सिलेक्ट कर आप आसानी से उस व्यक्ति की चैट लॉक कर सकते हैं.  ध्यान रहे इसे वापस ओपन करने के लिए आपको होम पेज यानी चैट बॉक्स पर आना होगा जहां आपको अन्य चैट्स भी दिखाई देती हैं. वहां आकर हल्का स्क्रॉल डाउन करने पर आपको लॉक्ड चैट का ऑप्शन दिखाई देगा.

 

How to Hide Locked Chats

आपने चैट तो लॉक कर ली. लेकिन यदि यह ट्रीक आपको पता है तो किसी अन्य व्यक्ति को भी पता होगी.लेकिन घबराने की बात नहीं. आप लॉक्ड चैट को भी हाइड कर सकते हैं. कैसे आइए जानते हैं.

  1. सबसे पहले आपको व्हाट्सऐप सेटिंग्स में जाना होगा
  2. सेटिंगस में जाकर आपको प्रिवीसी वाले सेक्शन पर विजीट करना होगा
  3. यहा विजीट करने पर आपको लॉक चैट सेटिंग्स दिखाई देगी
  4. लॉक्ड सेटिंग्स को क्लिक करना होगा
  5. अब आपसे एक 4-6 डिजीट का पासकोड मांगा जाएगा.
  6. पासकोड डालने के बाद आप लॉक्ड चैट को भी हाइड कर पाएंगे.

वापस कैसे ढूंढे चैट

इस फीचर को ऑन करने के बाद आपको बता दें कि आप चैट को सर्च बार में जाकर वापसी ढूंढ सकते हैं. एक बार सर्च बार में सिक्रेट कोड डालने के बाद आपको हाइड और लॉक्ड चैट दिखाई देने लग जाएगी.

यह भी पढ़े:  Netflix और यूट्यूब को टक्कर देंगे एलन मस्क, जल्द लॉन्च करेंगे X टीवी ऐप