Netflix और यूट्यूब को टक्कर देंगे एलन मस्क, जल्द लॉन्च करेंगे X टीवी ऐप

Netflix और यूट्यूब को टक्कर देंगे एलन मस्क, जल्द लॉन्च करेंगे X टीवी ऐप

videos streaming app

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के मालिक एलन मस्क अब वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म को टक्कर देने की तैयारियों में जुटे हुए हैं. जी हां मस्क  अपना वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म को लॉन्च करने जा हैं. इस प्लेटफॉर्म लॉन्चिंग की घोषणा खुद मस्क ने 9 मार्च को आधिकारीक तौर पर की थी. बता दें कि जबसे कंपनी की कमान मस्क ने संभाली है, उनका सपना  है कि वह इस ऐप को ्एवरीथिंग ऐप में बदल डाले. 

यह भी पढ़े: Realme Narzo 70 Pro 5G स्मार्टफोन की लॉन्चिंग हुई कंफर्म, जानें कब होगा लॉन्च

मस्क ने किया पोस्ट

एलन मस्क ने इस वीडियो प्लेटफॉर्म ऐप का जिक्र करते हुए कहा कि  “लोग अपने फोन से टीवी पर वीडियो चलाने के लिए ऐपल एयरप्ले का उपयोग कर सकते हैं.” इससे पूर्व मस्क ने एक फीचर को पेश किया था. जिसकी मदद से आप ऐप में आर्टिल्स पोस्ट सर्विस का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. हालांकि यह सर्विस केवल प्रीमियम यूजर्स के लिए ही पेश की गई है. आप भी इसका इस्तेमाल सब्सक्रिप्शन प्लान खरीदकर कर सकते हैं.  कंपनी के मुतचाबिक, आर्टिकल एक्स पर लॉन्ग फॉर्म रिटेन कंटेंट को शेयर करने का एक नया तरीका है. आर्टिकल प्रकाशित करना प्रीमियम यूजर्स और वेरिफाइड ऑर्गेनाइजेशन तक सीमित एक सुविधा है.

DogeDesigner नाम के एक एक्स यूजर ने अपने पोस्ट में लिखा “आप जल्द ही अपने पसंदीदा X लॉन्ग फॉर्म वीडियो को सीधे अपने स्मार्ट टीवी पर देख पाएंगे.” जिसके जवाब में मस्क ने ‘कमिंग सून’ लिखा है