Vivo का नया धमाका! चीन में लॉन्च की Vivo X500 Series, कीमत से लेकर खासियत तक... यहां जानिए सबकुछ

चीन में Vivo ने अपनी नई X500 सीरीज को लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने इस लाइनअप में Vivo X500, Vivo X500 Pro और Vivo X500 Pro Max को पेश किया है.

vivo-x500-series-launched-price-specifications-and-features
Image Source: Social Media

चीन में Vivo ने अपनी नई X500 सीरीज को लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने इस लाइनअप में Vivo X500, Vivo X500 Pro और Vivo X500 Pro Max को पेश किया है. सीरीज के Pro मॉडल्स में नया MediaTek Dimensity 9600 Pro प्रोसेसर दिया गया है, जबकि स्टैंडर्ड X500 को Dimensity 9600M चिपसेट के साथ उतारा गया है. कंपनी ने इस सीरीज में कैमरा, डिस्प्ले और बैटरी पर खास फोकस किया है.

Vivo X500 सीरीज की कीमत

Vivo X500 की शुरुआती कीमत CNY 5,499 यानी करीब 79 हजार रुपये है. इसका 12GB 512GB मॉडल CNY 5,999 और 12GB 1TB वेरिएंट CNY 6,999 में आया है. Vivo X500 Pro की शुरुआती कीमत CNY 6,499 यानी करीब 93 हजार रुपये है, जबकि इसके 12GB 512GB और 12GB 1TB मॉडल क्रमशः CNY 7,499 और CNY 8,499 में मिलेंगे. वहीं X500 Pro Max की कीमत CNY 6,999 से शुरू होकर 16GB 1TB मॉडल के साथ और ऊपर जाती है.

Vivo X500 में 144Hz AMOLED डिस्प्ले

Vivo X500 में 6.59 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है. फोन में Dimensity 9600M चिपसेट के साथ 12GB तक RAM और 1TB तक स्टोरेज मिलती है. डिवाइस में IP68 और IP69 रेटिंग भी दी गई है. पावर के लिए इसमें 7,500mAh की बैटरी है, जो 90W वायर्ड और 40W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करती है.

कैमरा में भी बड़ा अपग्रेड

Vivo X500 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 50MP प्राइमरी, 50MP अल्ट्रावाइड और 64MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा शामिल है. फोन 3.1x ऑप्टिकल और 100x डिजिटल जूम सपोर्ट करता है. सेल्फी के लिए 50MP का फ्रंट कैमरा मिलता है. वहीं X500 Pro Max में 200MP टेलीफोटो कैमरा दिया गया है और Pro सीरीज में ZEISS की इमेजिंग तकनीक को प्रमुखता दी गई है.

X500 Pro और Pro Max में पावरफुल प्रोसेसर

Vivo X500 Pro में 6.36 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले है, जबकि Pro Max में 6.85 इंच का 2K AMOLED पैनल दिया गया है. दोनों फोन MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट पर चलते हैं, जो 2nm प्रोसेस पर आधारित है और इसकी पीक क्लॉक स्पीड 4.55GHz बताई गई है. दोनों मॉडल्स में 16GB तक RAM और 1TB तक स्टोरेज का विकल्प मिलता है.

8000mAh तक की बैटरी

बैटरी के मामले में Vivo X500 Pro में 6,510mAh की बैटरी दी गई है, जबकि X500 Pro Max में कंपनी ने 8,000mAh की बड़ी बैटरी दी है. दोनों मॉडल 90W वायर्ड और 40W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करते हैं. Pro Max में बड़ी स्क्रीन के साथ हाई-कैपेसिटी बैटरी इसे सीरीज का टॉप मॉडल बनाती है.

चीन में इस तारीख से शुरू होगी बिक्री

Vivo X500 और Vivo X500 Pro Max की बिक्री चीन में 24 सितंबर से शुरू होगी, जबकि Vivo X500 Pro को 29 सितंबर से खरीदा जा सकेगा. X500 को Dawn, Echoes of the Earth, Night Photography और Sunny जैसे कलर ऑप्शन में पेश किया गया है, जबकि Pro सीरीज अलग फिनिश में उपलब्ध होगी. फिलहाल ये मॉडल चीन में लॉन्च किए गए हैं और अन्य बाजारों में उपलब्धता की जानकारी अलग से सामने आनी बाकी है.

ये भी पढ़ें: कर्व्ड डिस्प्ले, 6000mAh बैटरी... Lava का नया 5G फोन हुआ लॉन्च, कूट-कूट कर भरे हैं दमदार फीचर्स