कर्व्ड डिस्प्ले, 6000mAh बैटरी... Lava का नया 5G फोन हुआ लॉन्च, कूट-कूट कर भरे हैं दमदार फीचर्स

भारतीय स्मार्टफोन ब्रांड Lava ने अपने पोर्टफोलियो में नया 5G फोन Lava Virat Curve 5G जोड़ दिया है. कंपनी ने इसे भारत में कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले, बड़ी बैटरी और रियर मिनी डिस्प्ले जैसे फीचर्स के साथ पेश किया है.

lava-virat-curve-5g-launched-price-specifications-features-india
Image Source: Social Media

भारतीय स्मार्टफोन ब्रांड Lava ने अपने पोर्टफोलियो में नया 5G फोन Lava Virat Curve 5G जोड़ दिया है. कंपनी ने इसे भारत में कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले, बड़ी बैटरी और रियर मिनी डिस्प्ले जैसे फीचर्स के साथ पेश किया है. फोन को 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले सिंगल वेरिएंट में लॉन्च किया गया है और यह Ellora Slate, Heritage Indigo और Makrana Ivory कलर में उपलब्ध होगा.

कीमत और बिक्री की जानकारी

Lava Virat Curve 5G की कीमत 23,999 रुपये रखी गई है. बैंक ऑफर के बाद इसकी प्रभावी कीमत 19,999 रुपये तक हो सकती है. फोन की बिक्री ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर 28 सितंबर से शुरू होगी. कंपनी ने इस डिवाइस को ऐसे सेगमेंट में उतारा है, जहां कर्व्ड डिस्प्ले और प्रीमियम डिजाइन को प्रमुखता दी जा रही है.

120Hz कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले के साथ रियर स्क्रीन

फोन में 6.67 इंच का Full HD 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जिसका रेजोल्यूशन 1,080×2,400 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120Hz है. स्क्रीन 394ppi पिक्सल डेंसिटी, 100 प्रतिशत DCI-P3 कलर गैमट और 1,100 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है. इसके अलावा पीछे दी गई मिनी डिस्प्ले से फोन अनलॉक किए बिना समय, बैटरी, वॉल्यूम, इमोजी और नोटिफिकेशन देखे जा सकते हैं.

Dimensity 7100 प्रोसेसर और 50MP कैमरा

परफॉर्मेंस के लिए Lava Virat Curve 5G में 6nm आधारित MediaTek Dimensity 7100 प्रोसेसर दिया गया है. इसमें 6GB LPDDR5 रैम और 128GB UFS 2.2 स्टोरेज मिलती है, जबकि 6GB तक वर्चुअल रैम का विकल्प भी मौजूद है. कैमरा सेटअप में 50MP Sony IMX752 प्राइमरी सेंसर दिया गया है, जो EIS सपोर्ट करता है. सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 13MP फ्रंट कैमरा मिलता है.

6,000mAh बैटरी और Android 16

फोन में 6,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है. हालांकि, रिटेल बॉक्स में 33W चार्जर दिया गया है. कंपनी का दावा है कि फोन 55 घंटे तक टॉकटाइम, 720 घंटे तक स्टैंडबाय और 660 मिनट तक YouTube प्लेबैक दे सकता है. सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह Android 16 पर चलता है और कंपनी ने दो साल के OS अपडेट तथा तीन साल के सिक्योरिटी अपडेट का वादा किया है.

IR ब्लास्टर से IP64 तक, मिलेंगे ये फीचर्स

Lava Virat Curve 5G में IR ब्लास्टर के साथ जायरोस्कोप, एक्सेलेरोमीटर, प्रॉक्सिमिटी और एंबियंट लाइट सेंसर दिए गए हैं. फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक भी मिलता है. डिवाइस को MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड सर्टिफिकेशन और IP64 रेटिंग मिली है. इसका वजन 184 ग्राम और मोटाई 8.55mm है.

ये भी पढ़ें: स्मार्टफोन से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक बंपर ऑफर, इस दिन मचेगी फेस्टिव शॉपिंग की धूम, जानें कब शुरू होगी सेल