विराट कोहली को कैसे आउट करें? बस ड्राइवर ने दी थी सलाह... हिमांशु सांगवान ने बताया ये दिलचस्प किस्सा

रणजी ट्रॉफी में विराट कोहली के प्रदर्शन को लेकर काफी उम्मीदें थीं, लेकिन उनका प्रदर्शन बिलकुल भी उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाया.

Virat Kohli out Bus driver Himanshu Sangwan
Photo: X/UltimateVKFan

रणजी ट्रॉफी में विराट कोहली के प्रदर्शन को लेकर काफी उम्मीदें थीं, लेकिन उनका प्रदर्शन बिलकुल भी उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाया. आखिरी कुछ महीनों से खराब फॉर्म का सामना कर रहे कोहली इस मैच में भी फेल हो गए. उनका यह फेल होना एक बड़ा मुद्दा बन गया, खास कर जब उन्हें केवल 15 गेंदों पर सिर्फ 6 रन बना कर आउट हो जाना पड़ा. रेलवे के गेंदबाज हिमांशु सांगवान ने कोहली को अपनी जबरदस्त इनस्विंगिंग डिलीवरी से आउट किया और उनका ऑफ स्टंप उड़ा दिया.

बस ड्राइवर ने दी थी सलाह?

सांगवान का यह अचीवमेंट जल्दी ही वायरल हो गया, क्योंकि विराट कोहली जैसे बल्लेबाज का डिफेंस तोड़ना कोई आसान काम नहीं है. अपनी जीत के बाद सांगवान ने यह बताया कि कैसे उन्होंने कोहली को आउट करने का प्लान बनाया. हिंदुस्तान टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि उन्हें एक हैरान करने वाली सलाह मिली थी, जिसे उन्होंने अपनी रणनीति में इस्तेमाल किया. सांगवान ने कहा कि जब यह कंफर्म हो गया था कि विराट कोहली इस मैच में खेलेंगे, तब हर कोई उनसे कह रहा था कि हिमांशु कोहली का विकेट जरूर लेगा. उन्होंने यह भी बताया कि जिस बस से वो जा रहे थे, उसके ड्राइवर ने उन्हें यह सलाह दी थी कि अगर उन्होंने कोहली को छठी या पांचवी स्टंप के लाइन पर गेंद डाली, तो वह आउट हो जाएंगे.

कोहली का वीकनेस पर वार

कोहली की वीकनेस यह है कि वह ऑफ स्टंप के बाहर की गेंदों पर काफी बार आउट हो चुके हैं, जो रीसेंट मैचेस में भी दिखाई दिया है, खास कर ऑस्ट्रेलिया टूर के दौरान. बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में कोहली हर बार ऑफ स्टंप के बाहर गेंद खेलते हुए स्लिप या विकेटकीपर के हाथों में आउट हो गए थे.

ये भी पढ़ेंः जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमला, पूर्व सैनिक की मौत; CM उमर ने जताया दुख