विपक्ष पर बरसे गृह मंत्री अमित शाह, कहा- राहुल गांधी को सार्वजनिक रूप से सीएए पर कांग्रेस का रुख स्पष्ट करना चाहिए

विपक्ष पर बरसे गृह मंत्री अमित शाह, कहा- राहुल गांधी को सार्वजनिक रूप से सीएए पर कांग्रेस का रुख स्पष्ट करना चाहिए

 Amit Shah On CAA

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने विपक्षी पार्टी कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को चुनौती दी है. समाचार एजेंसी ANI से बातचीत के दौरान गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि मैं राहुल गांधी को खुल्ली चुनौती देता हूं कि वह मंच पर आएं और सीए से हो रही कानून की समस्या को सामने रखें.

विपक्ष क्यों कर रही है सीएए का विरोध

गृह मंत्री ने कहा कि मैं आपसे अनुरोध करता हूं कि आप इस मुद्दे पर राहुल गांधी से विस्तृत जानकारी लें और इस कानून से होने वाली समस्या को विस्तार से जनका के सामने आकर यह  बताएं, कि आखिर क्यों वह सीएए का विरोध कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि राजनीति में यह किसी भी समस्या या फिर अपनी बात को सप्ष्टता के साथ सामने रखना और उसे उचित ठहराना यह आपकी जिम्मेदारी बनती है.

गृह मंत्री बोले कि यदि सीएए मेरी  सरकार का फैसला है तो अपनी पार्टी की स्थिती, मेरी सरकार का निर्णय और यह देश के पक्ष में क्यों हैं? यह मुझे बताना होगा. उन्होंने कहा कि इसी तरह राहुल गांधी को भी अपना विरोध स्पष्ट करना चाहिए.
कांग्रेस नेता ने उठाए सवाल

बता दें कि महाराष्ट्र में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने सीएए लागू करने के समय और इसके प्रचार को लेकर सवाल उठाए थे. कांग्रेस का यह आरोप है कि यह कानून विवादास्पद कानून है. कांग्रेस का कहना है कि धर्म के नाम पर किसी को नागरिकता नहीं दी जाती है. यह संविधान के खिलाफ है.

झूठी राजनीति कर रही विपक्ष

कांग्रेस द्वारा लगाए गए आरोपों को गृह मंत्री ने झूठ की राजनीति करार किया है. अमित शाह ने कहा कि साल 2019 के लोकसभा चुनाव में सीएए कानून बीजेपी के घोषणापत्र में शामिल था. संसद में भी पहली बार साल 2019 में  सीएए कानून को पेश किया गया था. विपक्ष पर निशाना साधते हुए गृह मंत्री ने कहा कि राहुल गांधी, ममता बनर्जी और अरविंद केजरीवाल झूठ की राजनीति में लिप्त हो चुके हैं. ऐसे में यहा पर कानून को लागू करने के समय का सवाल सामने नहीं आता.

किसी को घबराने की आवश्यकता नहीं

गृह मंत्री अमित शाह ने समाचार एजेंसी ANI से बातचीत करते हुए जनता को यह आश्वासन दिया कि यदि आपने गैरकानूनी तरह से भारत में प्रवेश किया है तो आपके ऊपर किसी भी तरह का क्रिमिनल केस नहीं किया जाएगा. अमित शाह ने कहा कि किसी भी व्यक्तियों को इस कानून से घबराने की जरुरत नहीं है. सभी को उनको उनका हक बराबर दिया जाएगा. वह भी भारत की नागरिकता पाकर भारतीय कहलाएगा.

किसी की नागरकितका छीनने का कोई प्रावधान नहीं

इंटरव्यू में हुई बातचीत के दौरान गृह मंत्री ने कहा कि किसी भी वर्ग या व्यक्ति को इस कानून से घबराने की जरुरत नहीं है. क्योंकी किसी से भी उसकी नागरिकता छीनने का प्रावधान सीएए में नहीं है. उन्होंने कहा कि सीएए केवल हिंदु, बौद्ध, जैन, सिख, क्रिश्चन, पारसी और उन रेफ्यूजियों को उनके हक देने के लिए तैयार किया गया है. उन्होंने कहा कि जिस भी व्यक्ति वर्ग के लोगों को इस कानून के तहत नागरिकता मिलेगी वह भी भारत के सामन नागरिक की तरह ही भारत में शामिल हो जाएंगे. उन्हें भी वही अधिकार दिए जाएंगे जो आपके और मेरे पास है. वह इलेक्शन लड़कर सांसद, विधायक और सीएम या फिर किसी पार्टी के नेता बन सकते हैं.
 

यह भी पढ़े: CAA पर गृह मंत्री अमित शाह का बड़ा बयान, बोले- नागरिकता कानून को नहीं लिया जाएगा वापस