Lok Sabha Chunav 2024 से पहले दिल्ली में ये क्या हो गया, अचानक क्यों घट गए राजधानी में वोटर; आखिर गए कहां?

Delhi voter list दिल्ली के मतदाताओं की ताजा लिस्ट सामने आई है, जिसमें हैरान कर देने वाला आंकड़ा सामने आया है. दिल्ली निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के अनुसार, राजधानी में पिछले वर्ष की तुलना में 0.39 प्रतिशत मतदाता इस बार कम हो गए हैं.

Lok Sabha Chunav 2024 से पहले दिल्ली में ये क्या हो गया, अचानक क्यों घट गए राजधानी में वोटर; आखिर गए कहां?

Delhi voter list लोकसभा चुनाव 2024 में चंद महीने ही शेष हैं. इस बार भी 543 सीटों पर लोकसभा चुनाव होने हैं. भारतीय निर्वाचन आयोग (election Commission of India) के साथ राज्य निर्वाचन आयोग भी लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटा हुआ है. इस बीच दिल्ली के मतदाताओं की ताजा लिस्ट सामने आई है, जिसमें हैरान कर देने वाला आंकड़ा सामने आया है. दिल्ली निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के अनुसार, राजधानी में पिछले वर्ष की तुलना में 0.39 प्रतिशत मतदाता इस बार कम हो गए हैं. आयोग ने मतदाताओं में कमी का खुलासा भी किया है. इसके पक्ष में तर्क भी दिए हैं.

जोड़े गए 3,07,778 मतदाताओं के नाम

दिल्ली निर्वाचन आयोग के आंकड़ों पर नजर डालें तो  पिछले वर्ष की तुलना में इस बार 9.6 प्रतिशत नए मतदाता जुड़े हैं यानी ये फर्स्ट टाइम मतदाता हैं. दिल्ली निर्वाचन आयोग की ताजा लिस्ट के अनुसार, ठीक एक वर्ष पहले यानी जनवरी, 2023 में दिल्ली में कुल मतदाताओं की संख्या 1,47,76301 थी वहीं, ताजा लिस्ट के अनुसार, दिल्ली में मतदाताओं की संख्या अब 1,47,18,119 रह गई है. अधिकारियों के अनुसार, समरी रिविजन में 3,97,004 मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए हैं और वहीं, 3,07,778 मतदाताओं के नाम जोड़े गए हैं. 

क्यों घट गए मतदाता

दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी पी. कृष्णमूर्ति के अनुसार, नए लोगों के नाम वोटर लिस्ट में जोड़ने के लिए पिछले वर्ष अक्टूबर महीने से विशेष सारांश पुनरीक्षण (Special Summary Revision) शुरू किया गया था. इसमें पाया गया कि कुछ लोगों की मौत हो गई तो कुछ लोगों ने दिल्ली पूरी तरह से छोड़ दी है. इसके अलावा, कुछ लोगों ने अपनी विधानसभा बदल ली है.  पी. कृष्णमूर्ति का कहना है कि पड़ताल में मेल नहीं खाने पर 3,97,004 मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से हटाए गए हैं वहीं, 3,07,778 मतदाताओं के नाम लिस्ट में जोड़े भी गए हैं. 56,773 वोटरों की मृत्यु हो गई है और 32,443 वोटरों के नाम लिस्ट में दो बार या इससे अधिक बार था. ऐसे में इन आंकड़ों को भी दुरुस्त किया गया है.