चंडीगढ़, न्यूज डेस्क: हरियाणा की मनोहर लाल सरकार (Manohar Lal Khattar) ने नए साल से पहले विधुर तथा अविवाहित पुरुषों और महिलाओं को बड़ी सौगात दी है. सरकार ने विधुरों और अविवाहितों को मिलेन वाली पेंशन की राशी को बढ़ाकर प्रति महीने 3000 रुपये करने का फैसला किया है. मतलब इसमें 300 रुपये की वृद्धी की गई है. सीएम ने बताया की इस राशि पेंशन को वृद्धावस्था पेंशन में बदल दिया जाएगा.
किन लोगों को मिलेगा पैसा?
मुख्यमंत्री ने एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते कहा कि- 'हमारी सरकार ने विधुर और अविवाहितों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन देने का निर्णय लिया है. ये पेंशन 3 लाख रुपये से कम वार्षिक आय वाले 40 साल के विधुर और 1.80 लाख रुपये से कम वार्षिक आय वाले 45 साल आयु के अविवाहित (पुरुष और महिला) लोगों को मिलेगी. उन्होंने ये भी बताया कि जिन लोगों की 60 वर्ष की आयु पूरी हो जाएगी तो दोनों श्रेणियों के लाभपात्रों को वृद्धावस्था सम्मान भत्ता की पात्रता अनुसार वृद्धावस्था योजना में बदल दिया जाएगा.
खाते में कब आएगा पैसा?
सीएम ने कहा कि दिसंबर की पेंशन 7 जनवरी को मिलेगी और जनवरी की पेंशन फरवरी में मिलेगी. इस योजना के तहत राज्य में अब तक 12,882 विधुर और 2,026 अविवाहितों की पहचान की गई है. जानकारी के लिए बता दें कि इससे पहले सीएम मनोहर लाल ने सूबे के 14 जिलों की 303 अवैध कॉलोनियों को वैध करने का फैसला किया. उन्होंने कहा कि 1507 और कॉलोनियों को 31 जनवरी 2024 तक नियमित कर दिया जाएगा.