'सुपर 100' की मुहिम लाने लगी रंग, इस छात्रा को मिला लाखों का पैकेज, सैलरी जानकर हो जाएंगे हैरान

'सुपर 100' की मुहिम लाने लगी रंग, इस छात्रा को मिला लाखों का पैकेज, सैलरी जानकर हो जाएंगे हैरान

चंडीगढ़, न्यूज डेस्क: हरियाणा सरकार और शिक्षा विभाग की साल 2018 में शुरू की गई सुपर 100 मुहिम (Super 100 Campaign) ने नया इतिहास रच दिया है. सुपर 100 के माध्यम से छात्रा काजल (Kajal) को माइक्रोसाफ्ट (Microsoft) से 31 लाख की सैलरी का पैकेज आफर हुआ है. वहीं, छात्र प्रवीण को साफ्टवेयर इंजीनियर के पद पर ट्रेसाटा टेक्नोलाजीज प्राइवेट लिमिटेड से 18 लाख का पैकेज आफर हुआ है.

काजल को मिली कामयाबी

फतेहाबाद के इन्दाछोई गांव की रहने वाली काजल ने सरकारी स्कूल से पढ़ाई की और  सुपर 100 के माध्यम से 11वीं और 12वीं के साथ आईआईटी संयुक्त प्रवेश परीक्षा (IIT JEE) की तैयारी  की. इसके बाद उन्हें आईआईटी संयुक्त प्रवेश परीक्षा में सफलता के साथ  मुंबई के आईआईटी कंप्यूटर साइंस डिपार्टमेंट में स्थान पाने में कामयाबी मिली. 

क्या बोले सीएम मनोहर?

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने उन सभी छात्र-छात्राओं को बधाई दी जो इस सफलता का हिस्सा बने हैं. सीएम ने कहा- 'हमारे सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों ने अपनी मेहनत और समर्पण से साबित किया है कि अगर उन्हें सही मार्गदर्शन और समर्थन मिलता है तो वे किसी भी क्षेत्र में बड़ी सफलता को हासिल कर सकते हैं.' सीएम ने इसी के साथ छात्रों को विभिन्न क्षेत्रों में करियर बनाने का आत्मविश्वास दिया.

क्या है सुपर 100 प्रोग्राम?

सुपर-100 कार्यक्रम की शुरुआत  साल 2018 में की गई थी. इसके माध्यम से सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले गरीब व योग्य मेधावी छात्रों को फ्री में कोचिंग दी जाती है. इसकी शुरुआत से लेकर अब तक  सैकड़ों विद्यार्थी आईआईटी, एनआइटी तथा अन्य प्रतिष्ठित संस्थानों में पहुंच चुके हैं.अब सुपर-100 कार्यक्रम  में 600  छात्र जुड़ चुके हैं.