Lok Sabha Election 2024 : BJP ने जारी की 72 नामों की दूसरी लिस्ट, महाराष्ट्र के नागपुर से लड़ेंगे नितिन गडकरी

Lok Sabha Election 2024 : BJP ने जारी की 72 नामों की दूसरी लिस्ट, महाराष्ट्र के नागपुर से लड़ेंगे नितिन गडकरी

नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के लिए अपने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है. इसमें कुल 72 नामों का ऐलान किया गया है. भाजपा के वरिष्ठ नेता नितिन गडकरी महाराष्ट्र के नागपुर से तो पीयूष के मुंबई नॉर्थ से तो हरियाणा के पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर करनाल से लड़ेंगे. इसके अलावा इस लिस्ट में कई अन्य बड़े नामों का ऐलान किया गया है. 

इस लिस्ट में कई अन्य बड़े नाम जिसमें केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर से, कर्नाटक के पूर्व सीएम बसवराज बोम्मई हावेरी से, बीजेपी सांसद तेजस्वी सूर्या बेंगलुरु दक्षिण से चुनाव लड़ेंगे.

यह भी पढे़ं : BJP ने अरुणाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 60 उम्मीदवारों के नामों का किया ऐलान, CM खांडू मुक्तो से लड़ेंगे

हरियाणा के पूर्व सीएम करनाल से लड़ेंगे चुनाव

इस सप्ताह की शुरुआत में हरियाणा के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने वाले मनोहर लाल खट्टर करनाल लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे. आम आदमी पार्टी (आप) के पूर्व नेता अशोक तंवर सिरसा से भाजपा उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ेंगे.

राव इंद्रजीत सिंह यादव को गुड़गांव से, भारी उद्योग राज्य मंत्री किशन पाल गुर्जर को फरीदाबाद से, पंकजा मुंडे को महाराष्ट्र के बीड से, राज्य मंत्री भारती प्रवी पवार को डिंडोरी से, रावसाहेब दादाराव दानवे को जालना से और सुधीर मुनगंटीवार को चंद्रपुर से टिकट दिया गया है.

मैसूर से सांसद प्रताम सिम्हा नाम कटा

मैसूर के सांसद प्रताप सिम्हा, जिनका नाम संसद सुरक्षा उल्लंघन की घटना के दौरान सामने आया था, को लिस्ट से बाहर रखा गया है. उनकी जगह पूर्ववर्ती मैसूर शाही परिवार के यदुवीर कृष्णदत्त चामराजा वाडियार ने ले ली है. पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा के बेटे बीवाई राघवेंद्र शिमोगा से चुनाव लड़ेंगे और कर्नाटक के पूर्व सीएम बसवराज बोम्मई हावेरी सीट से मैदान में होंगे.

भाजपा के मुख्य प्रवक्ता और राज्यसभा सदस्य अनिल बलूनी को उत्तराखंड के गढ़वाल से मैदान में उतारा गया है.

यह भी पढे़ं : CAA : गृह मंत्रालय लांच करेगा हेल्पलाइन नंबर्स, भारतीय नागरिकता के लिए अप्लाई करने वाले ले सकेंगे मदद

दिल्ली में बीजेपी ने अपने 7 में से 6 सांसद बदले

दिल्ली में बीजेपी ने अपने 7 मौजूदा सांसदों में से छह को हटा दिया है. हर्ष मल्होत्रा पूर्वी दिल्ली से और योगेन्द्र चंदोलिया उत्तर पश्चिमी दिल्ली से चुनाव लड़ेंगे.

छिंदवाड़ा में बीजेपी नेता विवेक साहू का मुकाबला एमपी के पूर्व सीएम कमल नाथ के बेटे नकुल नाथ से होगा.

सोमवार को बैठक में पार्टी ने लिया था निर्णय

भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों पर निर्णय लेने के लिए सोमवार को अपनी दूसरी बैठक की, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत इसके वरिष्ठ नेताओं ने अंतिम विकल्प चुनने के लिए कई राज्यों के संभावितों की सूची पर गौर किया.

पहली सूची में पार्टी ने 195 नामों की घोषणा की थी

पहली सूची में, भाजपा ने 16 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों की 195 सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों के नाम घोषित किए थे. हालांकि, उनमें से दो, भोजपुरी गायक-अभिनेता पवन सिंह और उपेन्द्र रावत, अपनी पसंद पर विवाद पैदा होने के बाद पीछे हट गए थे, लेकिन आज फिर खबर सामने आई है कि भोजपुरी पवन सिंह चुनाव लड़ेंगे. 

गृहमंत्री अमित शाह और नड्डा समेत पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने सीईसी द्वारा अंतिम फैसला लेने से पहले संभावितों की सूची तैयार करने के लिए राज्यों के अपने नेताओं के साथ कई बैठकें की हैं.

यह भी पढे़ं : आज शेयर मार्केट में आई तबाही, निवेशकों के 13 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा डूबे