लोकसभा चुनाव 2024 से पहले कांग्रेस में बड़ी बगावत, जानिए अब किसने की पीएम मोदी की तारीफ? पहुंच गए अयोध्या

Ayodhya Ram Temple: आचार्य प्रमोद जब अयोध्या पहुंचे तो उन्होंने कहा कि 'यह सनातन की सत्ता और रामराज्य की पुर्नस्थापना का दिन है.'

लोकसभा चुनाव 2024 से पहले कांग्रेस में बड़ी बगावत, जानिए अब  किसने की पीएम मोदी की तारीफ? पहुंच गए अयोध्या

अयोध्या, भारत 24 डिजिटल डेस्क: 500 सालों के इंतजार के बाद आज प्रभु श्रीराम अपने मंदिर ( Ram Mandir Ayodhya) में विराजेंगे. ऐसे में भगवान राम के स्वागत के लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे समेत विपक्ष के कई वरिष्ठ नेता अयोध्या नहीं गए. हालांकि कांग्रेस के ही दो बड़े नेता मंदिर परिसर में दिखाई दिए. हिमाचल प्रदेश के कांग्रेस नेता विक्रमादित्य सिंह (Vikramaditya Singh) और कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम (Acharya Pramod Krishnam) रामलला के दर्शन करने के लिए अयोध्या पहुंचे. 

अपनी ही पार्टी पर जताया था ऐतराज

आचार्य प्रमोद जब अयोध्या पहुंचे तो उन्होंने कहा कि 'यह सनातन की सत्ता और रामराज्य की पुर्नस्थापना का दिन है. सदियों के संघर्ष के बाद और हजारों ऋषि-मुनियों, महात्माओं, महापुरुषों के त्याग, तपस्या और बलिदान के बाद यह शुभ घड़ी आई है.' बता दें कि इससे पहले उन्होंने कांग्रेस के नेताओं द्वारा मंदिर में न जाने की बात पर ऐतराज जताया था. वहीं, इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी को लेकर बहुत बड़ी बात बोल दी है. जो शायद उनकी पार्टी के नेताओं को पसंद नहीं आएगी.

 

'दल से लड़ें लेकिन राम से न लड़ें'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम लेते हुए आचार्य प्रमोद ने कहा कि ये उनके बिना नहीं हो पाता. अपनी पार्टी के नेताओं के खिलाफ जाकर उन्होंने कहा कि 'जो लोग प्राण प्रतिष्ठा में ना आने का विरोध कर रहे हैं उनसे मैं कहना चाहता हूं कि वो किसी राजनीतिक पार्टी का विरोध करें, राम का विरोध न करें. किसी दल से लड़ें लेकिन राम से न लड़ें. क्योंकि राजनीतिक दल को लड़ कर हराया जा सकता है लेकिन राम को, सनातन को और भारत को नहीं हराया जा सकता है.'