कांग्रेस की 'नारी न्याय गारंटी' की 5 घोषणाएं- नई केंद्र सरकार की आधी नौकरियां महिलाओं को, गरीब महिला को हर साल 1 लाख रुपये

कांग्रेस की 'नारी न्याय गारंटी' की 5 घोषणाएं- नई केंद्र सरकार की आधी नौकरियां महिलाओं को, गरीब महिला को हर साल 1 लाख रुपये

नई दिल्ली : लोकसभा चुनाव के लिए अपने अभियान को बढ़ावा देने के प्रयासों के तहत, कांग्रेस ने बुधवार को 'नारी न्याय गारंटी' की घोषणा की, जिसके तहत उसने 5 घोषणाएं कीं, जिसमें गरीब परिवार की हर महिला को हर साल 1 लाख रुपये दिए जाएंगे और केंद्र सरकार की नई भर्तियों में आधे पर महिलाओं का हक होगा. 

कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, "कांग्रेस आज 'नारी न्याय गारंटी' की घोषणा कर रही है. इसके तहत पार्टी देश में महिलाओं के लिए एक नया एजेंडा तय करने जा रही है. 'नारी न्याय गारंटी' के तहत कांग्रेस 5 घोषणाएं कर रही है."

यह भी पढे़ं : Lok Sabha Election 2024 : BJP ने जारी की 72 नामों की दूसरी लिस्ट, महाराष्ट्र के नागपुर से लड़ेंगे नितिन गडकरी

आधी आबादी को पूरा हक के तहत 5 घोषणाएं

5 घोषणाएं हैं- महालक्ष्मी गारंटी, आधी आबादी पूरा हक, शक्ति का सम्मान, अधिकार मैत्री और सावित्रीबाई फुले छात्रावास. खरगे ने कहा कि अगर इस साल अप्रैल-मई में होने वाले लोकसभा चुनाव के बाद कांग्रेस केंद्र सत्ता में आती है तो ये गारंटी पूरी की जाएंगी.

खरगे ने इन पांच गारंटी को विस्तार से बताया.

पहला, महालक्ष्मी गारंटी:  इसके तहत हर गरीब परिवार की एक-एक महिला को सालाना 1 लाख रुपये की मदद दी जाएगी. दूसरा,

आधी आबादी पूरा हक : इसके तहत केंद्र में होने वाली नई भर्तियों में आधे से ज्यादा पर महिलाओं का अधिकार होगा.

शक्ति का सम्मान : इसका जिक्र करते हुए खरगे ने कहा कि इसके तहत कांग्रेस के केंद्र की सत्ता में आने पर आंगनवाड़ी, आशा और मध्याह्न भोजन कार्यकर्ताओं की मासिक आय में केंद्र सरकार का योगदान दोगुना कर दिया जाएगा.

अधिकार मैत्री: इसके तहत महिलाओं को उनके अधिकारों के बारे में जागरूक करने और उनकी मदद करने के लिए हर पंचायत में एक पैरालीगल नियुक्त किया जाएगा.

सावित्रीबाई फुले छात्रावास : पांचवें वादे का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार जिला मुख्यालयों पर कामकाजी महिलाओं के लिए कम से कम एक छात्रावास बनाएगी.

उन्होंने कहा, ''देशभर में इन छात्रावासों की संख्या दोगुनी की जाएगी.''

यह भी पढे़ं : आज शेयर मार्केट में आई तबाही, निवेशकों के 13 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा डूबे 

खरगे का वीडियो महिलाओं की बैठक में चलाया गया

खरगे का वीडियो संदेश महाराष्ट्र के धुले में महिला मेलावा बैठक में चलाया गया. यह कार्यक्रम पार्टी नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के हिस्से के रूप में आयोजित किया गया था.

कांग्रेस ने पहले युवाओं और किसानों सहित विभिन्न वर्गों के लिए गारंटी की घोषणा कर चुकी है. पार्टी ने केंद्र सरकार में खाली पदों को भरने का वादा किया है.

यह भी पढे़ं : CAA : गृह मंत्रालय लांच करेगा हेल्पलाइन नंबर्स, भारतीय नागरिकता के लिए अप्लाई करने वाले ले सकेंगे मदद