करोड़ों की स्टारडम को कहा अलविदा! थलपति विजय समेत इन 7 सितारों ने करियर के पीकपर लिया बड़ा फैसला

करोड़ों की स्टारडम को कहा अलविदा! थलपति विजय समेत इन 7 सितारों ने करियर के पीकपर लिया बड़ा फैसला

साउथ सुपरस्टार थलपति विजय ने अपनी फिल्म Jana Nayagan को अपने फिल्मी करियर की आखिरी फिल्म बताया है. लंबे समय तक करोड़ों दिलों पर राज करने वाले विजय अब पूरी तरह राजनीति पर फोकस कर रहे हैं. उनके इस फैसले ने फैंस को भावुक कर दिया है, क्योंकि वे अपने करियर के शिखर पर फिल्मों से दूरी बना रहे हैं.

करोड़ों की स्टारडम को कहा अलविदा! थलपति विजय समेत इन 7 सितारों ने करियर के पीकपर लिया बड़ा फैसला

'दंगल' और 'सीक्रेट सुपरस्टार' जैसी फिल्मों से रातोंरात स्टार बनीं जायरा वसीम ने बेहद कम उम्र में एक्टिंग छोड़ने का ऐलान कर सबको चौंका दिया था. उन्होंने कहा था कि फिल्मों का सफर उन्हें अपने धार्मिक विश्वासों से दूर ले जा रहा था, इसलिए उन्होंने ग्लैमर की दुनिया को अलविदा कह दिया.

करोड़ों की स्टारडम को कहा अलविदा! थलपति विजय समेत इन 7 सितारों ने करियर के पीकपर लिया बड़ा फैसला

70 और 80 के दशक के सुपरस्टार विनोद खन्ना ने अपने सफल करियर के बीच अचानक फिल्मों से दूरी बनाकर आध्यात्मिक गुरु ओशो के आश्रम का रुख किया था. हालांकि बाद में उन्होंने फिल्मों में शानदार वापसी की और राजनीति में भी सफल पारी खेली.

करोड़ों की स्टारडम को कहा अलविदा! थलपति विजय समेत इन 7 सितारों ने करियर के पीकपर लिया बड़ा फैसला

90 के दशक की ग्लैमरस और चर्चित अभिनेत्री ममता कुलकर्णी ने अपने करियर के पीक पर इंडस्ट्री छोड़ दी थी. फिल्मों से दूरी बनाने के बाद उनका नाम कई विवादों में भी आया, लेकिन लंबे समय तक उन्होंने खुद को फिल्मी दुनिया से पूरी तरह अलग रखा.

करोड़ों की स्टारडम को कहा अलविदा! थलपति विजय समेत इन 7 सितारों ने करियर के पीकपर लिया बड़ा फैसला

फिल्म आशिकी से रातोंरात स्टार बनीं अनु अग्रवाल ने सफलता के बावजूद फिल्मी दुनिया से दूरी बना ली. एक गंभीर सड़क हादसे के बाद उनकी जिंदगी पूरी तरह बदल गई और उन्होंने योग, आध्यात्म और सामाजिक कार्यों की राह चुन ली.

करोड़ों की स्टारडम को कहा अलविदा! थलपति विजय समेत इन 7 सितारों ने करियर के पीकपर लिया बड़ा फैसला

मॉडल और अभिनेत्री बरखा मदान ने फिल्मों और ग्लैमर इंडस्ट्री को छोड़कर बौद्ध भिक्षुणी बनने का फैसला किया. उन्होंने आध्यात्मिक जीवन अपनाते हुए पूरी तरह नई राह चुनी, जिसने उनके प्रशंसकों को हैरान कर दिया.

करोड़ों की स्टारडम को कहा अलविदा! थलपति विजय समेत इन 7 सितारों ने करियर के पीकपर लिया बड़ा फैसला

एक्ट्रेस और मॉडल सोफिया हयात ने भी शोबिज छोड़कर आध्यात्मिक जीवन अपनाने का फैसला किया था. उन्होंने खुद को 'नन' घोषित किया और कहा कि अब उनकी प्राथमिकता आंतरिक शांति और आध्यात्मिक साधना है.

देश