
Tara Sutaria ने अपने पहले घर की झलक सोशल मीडिया पर शेयर कर फैंस को सरप्राइज दिया.

मुंबई में खरीदा गया यह नया घर ऑफ-व्हाइट और न्यूट्रल थीम में सजा है, जो इसे क्लासी और लग्जरी लुक देता है.

घर के एक खास कोने में पियानो रखा गया है, जो तारा के म्यूजिक लव को दर्शाता है.

गृह प्रवेश के दौरान तारा ट्रेडिशनल लुक में नजर आईं, ऑफ-व्हाइट साड़ी, गजरा और ज्वेलरी में बेहद खूबसूरत दिखीं.

फूलों और कैंडल्स से सजे इस घर में पूजा करते हुए तारा की तस्वीरें शांति और नई शुरुआत का एहसास कराती हैं.