
घर में कोल्ड ड्रिंक या पानी की खाली प्लास्टिक बोतलें अक्सर बेकार समझकर फेंक दी जाती हैं. लेकिन थोड़ी सी क्रिएटिविटी से इन्हें कई उपयोगी चीजों में बदला जा सकता है. जानिए ऐसे 8 आसान और स्मार्ट जुगाड़, जो आपके पैसे भी बचाएंगे और पर्यावरण की भी मदद करेंगे.

अगर आप अक्सर पौधों में पानी डालना भूल जाते हैं, तो खाली बोतल आपके काम आ सकती है. बोतल में छोटे छेद करके उसे गमले में उल्टा लगाएं. इससे पौधों को धीरे-धीरे पानी मिलता रहेगा और वे लंबे समय तक हरे-भरे रहेंगे.

प्लास्टिक बोतलों में दाल, चावल, मसाले या सूखे मेवे आसानी से स्टोर किए जा सकते हैं. इससे सामान व्यवस्थित रहता है और किचन में जगह भी कम घिरती है. पारदर्शी बोतल होने से अंदर रखा सामान भी आसानी से दिखाई देता है.

खाली बोतल को बर्ड फीडर में बदलना बेहद आसान है. इसमें दाने भरकर पेड़ या बालकनी में टांग दें. इससे पक्षियों को भोजन मिलेगा और आपके घर के आसपास चहचहाहट भी बढ़ेगी.

बगीचे या लॉन में पानी देने के लिए महंगे स्प्रिंकलर खरीदने की जरूरत नहीं है. बोतल में छोटे-छोटे छेद करके उसे पाइप से जोड़ दें. यह कम खर्च में पौधों को समान रूप से पानी देने का आसान तरीका है.

बोतल को काटकर उसे रंगीन पेपर या पेंट से सजाएं. इससे बच्चों के लिए पेन स्टैंड, ब्रश होल्डर या स्टडी टेबल ऑर्गेनाइज़र बनाया जा सकता है. यह देखने में भी आकर्षक लगता है.

चार्जिंग केबल, सिलाई का सामान, स्क्रू, नट-बोल्ट या अन्य छोटी चीजें अक्सर इधर-उधर हो जाती हैं. प्लास्टिक बोतल इन्हें व्यवस्थित और सुरक्षित रखने का आसान समाधान हो सकती है.

खाली बोतलों से फ्लावर वास, हैंगिंग डेकोरेशन, लैंप शेड और कई खूबसूरत DIY सजावटी आइटम बनाए जा सकते हैं. इससे घर को नया लुक मिलेगा और बेकार चीजें भी उपयोगी बन जाएंगी.