करण कुंद्रा पर आरोप लगाने वाली सान्वी तलवार कौन हैं? जानिए एक्ट्रेस की पूरी कहानी

करण कुंद्रा पर आरोप लगाने वाली सान्वी तलवार कौन हैं? जानिए एक्ट्रेस की पूरी कहानी

टीवी एक्ट्रेस सान्वी तलवार इन दिनों सुर्खियों में हैं. उन्होंने अपने पुराने को-स्टार करण कुंद्रा पर गंभीर आरोप लगाए हैं, जिसके बाद हर कोई उनके बारे में जानना चाहता है.

करण कुंद्रा पर आरोप लगाने वाली सान्वी तलवार कौन हैं? जानिए एक्ट्रेस की पूरी कहानी

सान्वी तलवार एक टीवी एक्ट्रेस हैं. उन्होंने अमेरिका के स्टेला एडलर स्टूडियो ऑफ एक्टिंग से थिएटर की पढ़ाई की. एक्टिंग से पहले वह टीवी इंडस्ट्री में बतौर राइटर भी काम कर चुकी हैं.

करण कुंद्रा पर आरोप लगाने वाली सान्वी तलवार कौन हैं? जानिए एक्ट्रेस की पूरी कहानी

सान्वी ने 'फियर फाइल्स: डर की सच्ची तस्वीरें', 'सीआईडी'और 'सुपरकॉप्स वर्सेज सुपरविलेन्स' जैसे लोकप्रिय टीवी शोज के कई एपिसोड लिखे. इसके बाद उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा.

करण कुंद्रा पर आरोप लगाने वाली सान्वी तलवार कौन हैं? जानिए एक्ट्रेस की पूरी कहानी

उन्होंने साल 2012 में टीवी शो 'अर्जुन' से एक्टिंग डेब्यू किया. इसके बाद 'ओ गुजरिया', 'ये कहां आ गए हम' और 'चंद्र नंदिनी' जैसे कई शोज में नजर आईं और अपनी पहचान बनाई.

करण कुंद्रा पर आरोप लगाने वाली सान्वी तलवार कौन हैं? जानिए एक्ट्रेस की पूरी कहानी

छोटे पर्दे के साथ सान्वी ने बॉलीवुड में भी काम किया. उन्होंने अक्षय कुमार की फिल्म 'गब्बर इज बैक' (2015) से बॉलीवुड डेब्यू किया. फिल्म में उनका छोटा लेकिन अहम रोल था.

करण कुंद्रा पर आरोप लगाने वाली सान्वी तलवार कौन हैं? जानिए एक्ट्रेस की पूरी कहानी

बाद में वह 'विक्रम बेताल की रहस्य गाथा' कैमियो रोल और 'सूफियाना प्यार मेरा' में नेगेटिव किरदार में नजर आईं. उनके अभिनय को दर्शकों ने काफी पसंद किया.

करण कुंद्रा पर आरोप लगाने वाली सान्वी तलवार कौन हैं? जानिए एक्ट्रेस की पूरी कहानी

हाल ही में सान्वी तलवार ने दावा किया कि शो 'ये कहां आ गए हम' की शूटिंग के दौरान करण कुंद्रा ने उनके साथ बदसलूकी की थी. उन्होंने बिना सहमति किस करने, थप्पड़ मारने और अभद्र व्यवहार जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं. करण कुंद्रा की ओर से इन आरोपों पर अभी तक कोई सार्वजनिक प्रतिक्रिया नहीं आई है.

देश