
अगर आपको लगता है कि पोहा सिर्फ सुबह के नाश्ते के लिए है, तो अब अपनी सोच बदल लीजिए. पोहे से कई ऐसी स्वादिष्ट डिशेज़ बनाई जा सकती हैं जो लंच, शाम के स्नैक्स या बच्चों के टिफिन के लिए भी बेहतरीन हैं.

उबले आलू, सब्जियां और मसालों के साथ पोहे को मिलाकर क्रिस्पी कटलेट तैयार करें. इसे हरी चटनी या सॉस के साथ परोसें, हर उम्र के लोगों को पसंद आएगा.

बेसन या सूजी के साथ पोहे का घोल बनाकर स्वादिष्ट चीला तैयार करें. इसमें प्याज, शिमला मिर्च और हरी मिर्च डालने से स्वाद कई गुना बढ़ जाता है.

पोहे की टिक्की बनाकर उस पर दही, हरी-मीठी चटनी, सेव और अनार के दाने डालें. घर पर ही बाजार जैसी चाट का मजा मिलेगा.

अगर कुछ हेल्दी और अलग बनाना चाहते हैं तो पोहा इडली ट्राई करें. ये बेहद मुलायम बनती है और नारियल की चटनी व सांभर के साथ शानदार लगती है.

सब्जियों, मूंगफली और हल्के मसालों के साथ पोहे का उपमा तैयार करें. यह हल्का, पौष्टिक और जल्दी बनने वाला विकल्प है.

पोहे में पनीर या सब्जियों की स्टफिंग भरकर रोल बनाएं. बच्चों के टिफिन या शाम की भूख के लिए यह एक स्वादिष्ट और हेल्दी स्नैक साबित होगा.