
Mouni Roy Look: 79वें कान्स फिल्म फेस्टिवल में अभिनेत्री मौनी रॉय लगातार अपने फैशनेबल और ग्लैमरस लुक्स को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं. इस बार उनका नया अवतार सोशल मीडिया पर छा गया है.

नए लुक में मौनी रॉय ने न्यूड कलर की स्ट्रैपलेस फिटेड ड्रेस पहनी है, जिसमें बारीक लेस और शीयर डिटेलिंग उनके आउटफिट को बेहद एलिगेंट बना रही है.

यह ड्रेस उनके फिगर को खूबसूरती से हाइलाइट कर रही है और कान्स 2026 में यह उनका तीसरा लुक बताया जा रहा है, जो खूब सुर्खियां बटोर रहा है.

अपने लुक को और खास बनाने के लिए उन्होंने स्टेटमेंट डायमंड चोकर नेकलेस कैरी किया है, जो पूरे आउटफिट का मुख्य आकर्षण बन गया है.

इसके साथ मौनी ने मैचिंग डायमंड वॉच पहनी है, जिससे उनके लुक में रॉयल और लग्जरी टच नजर आ रहा है. उनकी तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं.

हेयरस्टाइल और मेकअप की बात करें तो उन्होंने स्लीक लो बन और मिडिल पार्टिंग के साथ मिनिमल मेकअप चुना है, जिसमें ड्यूई बेस और न्यूड-पिंक शेड्स उनके नेचुरल ग्लो को और उभार रहे हैं.