PM Kisan Yojana: सरकार ने बदले पीएम किसान योजना के नियम, किसे नहीं मिलेगी अगली किस्त? जानें अपडेट

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को लेकर केंद्र सरकार ने बड़ा अपडेट जारी किया है. 23वीं किस्त का इंतजार कर रहे करोड़ों किसानों के लिए यह खबर बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है.

PM Kisan Yojana These farmers will not get the next installment
प्रतिकात्मक तस्वीर/ FreePik

PM Kisan Yojana: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को लेकर केंद्र सरकार ने बड़ा अपडेट जारी किया है. 23वीं किस्त का इंतजार कर रहे करोड़ों किसानों के लिए यह खबर बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है. सरकार ने साफ संकेत दिए हैं कि इस बार योजना के नियमों को पहले से ज्यादा सख्त किया गया है और केवल पात्र किसानों को ही योजना का लाभ मिलेगा. ऐसे में जिन किसानों ने जरूरी प्रक्रियाएं पूरी नहीं की हैं या जिनके दस्तावेजों में गड़बड़ी पाई जाएगी, उनकी अगली किस्त रोकी जा सकती है.

सरकार का उद्देश्य योजना में पारदर्शिता बढ़ाना और फर्जी लाभार्थियों को बाहर करना है. इसी वजह से अब ई-केवाईसी, लैंड सीडिंग और दस्तावेज सत्यापन को अनिवार्य कर दिया गया है. प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि नियमों में किसी भी तरह की ढील नहीं दी जाएगी.

ई-केवाईसी नहीं कराने वालों को झटका

सरकार ने कहा है कि जिन किसानों ने अभी तक अपने पीएम किसान खाते की ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी नहीं की है, उन्हें 23वीं किस्त का लाभ नहीं मिलेगा. डिजिटल धोखाधड़ी और गलत तरीके से हो रहे भुगतान को रोकने के लिए सरकार इस प्रक्रिया को बेहद जरूरी मान रही है.

ई-केवाईसी के जरिए लाभार्थियों की पहचान की पुष्टि की जाती है, ताकि केवल सही व्यक्ति तक योजना की राशि पहुंचे. ऐसे में अगर किसी किसान ने अब तक यह प्रक्रिया पूरी नहीं की है, तो उसका नाम लाभार्थियों की सूची से हटाया जा सकता है.

लैंड सीडिंग भी हुई अनिवार्य

सिर्फ ई-केवाईसी ही नहीं, बल्कि जमीन के दस्तावेजों का सरकारी रिकॉर्ड से सत्यापन यानी लैंड सीडिंग भी अब जरूरी कर दिया गया है. जिन किसानों की जमीन का रिकॉर्ड उनके पीएम किसान अकाउंट से लिंक नहीं है, उनकी किस्त अटक सकती है.

सरकार का मानना है कि कई मामलों में गलत जानकारी देकर योजना का फायदा लिया जा रहा था. इसी कारण अब हर लाभार्थी की जमीन का रिकॉर्ड जांचा जा रहा है. प्रशासन ने किसानों को जल्द से जल्द अपने दस्तावेज अपडेट कराने की सलाह दी है.

अपात्र किसानों पर भी सख्ती

सरकार ने ऐसे लोगों की पहचान शुरू कर दी है जो योजना के नियमों के अनुसार पात्र नहीं हैं, लेकिन फिर भी लाभ ले रहे थे. नए नियमों के मुताबिक अगर परिवार का कोई सदस्य सरकारी नौकरी में है या आयकर रिटर्न दाखिल करता है, तो वह इस योजना के लिए अपात्र माना जाएगा.

ऐसे लाभार्थियों को अब योजना से बाहर किया जा सकता है. सरकार का कहना है कि योजना का लाभ सिर्फ जरूरतमंद और छोटे किसानों तक पहुंचना चाहिए, इसलिए पात्रता की जांच पहले से ज्यादा सख्ती से की जा रही है.

फर्जी दस्तावेज देने वालों पर कार्रवाई

सरकार ने फर्जी लाभार्थियों की पहचान के लिए विशेष ऑडिट अभियान भी शुरू किया है. जिन लोगों ने गलत जानकारी या फर्जी दस्तावेजों के जरिए पीएम किसान योजना की किस्तें ली हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है.

सिर्फ अगली किस्त रोकने तक ही मामला सीमित नहीं रहेगा, बल्कि ऐसे लोगों से पहले दी गई किस्तों की रकम भी वापस ली जा सकती है. प्रशासन अब डेटा वेरिफिकेशन और रिकॉर्ड मिलान के जरिए लाभार्थियों की जांच कर रहा है.

ये भी पढ़ें- Love Rashifal: इन राशि वालों का पुराने दोस्त के साथ होगा रोमांस, किसका होगा ब्रेकअप? जानें लव राशिफल