आज के दौर में जब हर कोई डिजिटल स्पेस में प्राइवेसी और डेटा सुरक्षा को लेकर सतर्क है, ऐसे में Zoho Mail एक बेहतरीन विकल्प बनकर सामने आया है. खासकर तब से जब गृह मंत्री अमित शाह ने Gmail छोड़कर Zoho Mail को अपनाया है, तब से ही यह प्लेटफॉर्म तेजी से चर्चा में आ गया है. Zoho Mail की खास बात ये है कि यह एड-फ्री इनबॉक्स, सुरक्षित एन्क्रिप्शन, और यूज़र-फ्रेंडली इंटरफेस जैसी सुविधाएं देता है.
अगर आप भी Gmail को छोड़कर Zoho Mail अपनाने की सोच रहे हैं, लेकिन यह सोचकर रुक गए हैं कि जीमेल का सारा डेटा जैसे कि ईमेल, कॉन्टैक्ट्स और फोल्डर कैसे ट्रांसफर होगा, तो यह गाइड आपके लिए है.
Gmail से Zoho Mail पर डेटा ट्रांसफर करने का आसान तरीका
1. सबसे पहले Zoho Mail पर अकाउंट बनाएं
Zoho Mail की आधिकारिक वेबसाइट https://www.zoho.com/mail/ पर जाएं. यहां आपको दो विकल्प मिलेंगे—Business Email और Personal Email. अपनी जरूरत के अनुसार किसी एक को चुनें और साइन-अप करके नया अकाउंट बना लें.
2. Gmail की सेटिंग में करें IMAP एक्टिवेट अब अपने Gmail अकाउंट में जाएं और Settings > Forwarding and POP/IMAP पर क्लिक करें. यहां IMAP Access को Enable कर दें. इससे Zoho Mail आपके Gmail से सुरक्षित तरीके से डेटा रिट्रीव कर पाएगा.
3. Zoho Mail में लॉग-इन करें और डेटा इंपोर्ट करें
Zoho Mail में लॉग-इन करने के बाद Settings > Import/Export विकल्प पर जाएं. यहां आपको Migration Wizard नाम का एक टूल मिलेगा. इसके ज़रिए आप Gmail के ईमेल्स, कॉन्टैक्ट्स और फोल्डर्स को सीधे Zoho Mail में ट्रांसफर कर सकते हैं.
4. Gmail से फॉरवर्डिंग सेट करें Zoho पर
डेटा इंपोर्ट के बाद, दोबारा Gmail की सेटिंग्स में जाएं और Forwarding and POP/IMAP सेक्शन में Zoho Mail का ईमेल एड्रेस जोड़ें. इससे आपके Gmail पर आने वाले सभी नए ईमेल्स सीधे Zoho Mail पर फॉरवर्ड हो जाएंगे.
यह भी पढ़ें: iPhone की कॉपी लेकिन कीमत में Diffrence! Vivo ने लॉन्च किया सस्ता स्मार्टफोन; जानें डिटेल