क्या बिग-बॉस में फिर से वाइल्ड कार्ड एंट्री लेंगे जीशान कादरी? बोले- अब मैं घर जाउंगा

बिग बॉस हाउस में इस हफ्ते हुए इविक्शन ने दर्शकों को चौंका दिया. लेखक और अभिनेता जीशान कादरी का सफर इस सीज़न से खत्म हो गया है, लेकिन फैंस अब भी उन्हें शो में वापस देखने की उम्मीद लगाए बैठे हैं.

Zeeshan Kadri re entry in bigg boss house know his remarks
Image Source: Social Media

बिग बॉस हाउस में इस हफ्ते हुए इविक्शन ने दर्शकों को चौंका दिया. लेखक और अभिनेता जीशान कादरी का सफर इस सीज़न से खत्म हो गया है, लेकिन फैंस अब भी उन्हें शो में वापस देखने की उम्मीद लगाए बैठे हैं. सोशल मीडिया पर जीशान को लेकर जबरदस्त समर्थन देखने को मिल रहा है. वहीं, जीशान ने भी अपनी ओर से संकेत दिए हैं कि अगर मौका मिला, तो वे वाइल्ड कार्ड एंट्री के ज़रिए एक बार फिर घर में लौट सकते हैं — लेकिन इस बार रणनीति बिल्कुल अलग होगी.


हाल ही में एक इंटरव्यू में जीशान कादरी ने अपने गेम प्लान को लेकर खुलकर बात की. उन्होंने साफ कहा कि अगर उन्हें दोबारा घर में जाने का मौका मिला, तो वे किसी ग्रुप में नहीं खेलेंगे. उनका कहना है, "अब अगर मैं घर में गया, तो 14 लोग एक तरफ होंगे और मैं अकेला एक तरफ. अब ये बात दिमाग में एकदम क्लियर है. धोखा भी आदमी एक ही बार खाता है."

जीशान को वापस भेजो

जब इंटरव्यू के दौरान जीशान को सोशल मीडिया पर आ रहे फैंस के मैसेज पढ़कर सुनाए गए, तो वे भावुक हो गए. एक यूज़र ने लिखा था, “जीशान को वापस भेजो, वो घर में रहने के लिए डिज़र्व करते हैं.” इस पर मुस्कुराते हुए जीशान ने कहा, "प्लीज दोबारा भेजो, फिंगर क्रॉस्ड."

अमाल मलिक का था दोहरा चेहरा

घर से बाहर आने के बाद जीशान अपने पुराने ग्रुप से खासे नाराज़ नजर आए. उन्होंने खासतौर पर अमाल मलिक को निशाने पर लेते हुए कहा कि अमाल का बर्ताव दोहरा था. जीशान ने कहा, "वो मेरे सामने तो अच्छे थे, लेकिन पीठ पीछे मेरे खिलाफ बातें करते थे."

क्या जीशान की वापसी मुमकिन है?

हालांकि अभी तक मेकर्स की ओर से किसी वाइल्ड कार्ड एंट्री की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन अगर जीशान कादरी शो में दोबारा एंट्री लेते हैं, तो गेम का समीकरण पूरी तरह बदल सकता है. उनके अकेले खेलने की सोच और पहले के अनुभव से सीखा गया सबक, उन्हें और भी मज़बूत कंटेस्टेंट बना सकता है.

यह भी पढ़ें: कहीं आप टाइम ट्रैवलर तो नहीं? इशित की परफॉमेंस के बाद VIRAL हुआ 3 साल पुराना ऐड