सावधान! YouTube पर भूलकर भी अपलोड ना करें ऐसा कंटेंट, वरना परमानेंट बैन हो जाएगा चैनल

YouTube ने हाल ही में अपने प्लेटफॉर्म पर भ्रामक और गुमराह करने वाले AI-जनरेटेड कंटेंट के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है. इस कदम के तहत, प्लेटफॉर्म ने भारतीय चैनल Screen Culture और जॉर्जिया के KH Studio को परमानेंट बैन कर दिया है.

YouTube Bans Indian Channel Screen Culture for Misleading AI-Generated Movie Trailers
Image Source: Social Media

YouTube ने हाल ही में अपने प्लेटफॉर्म पर भ्रामक और गुमराह करने वाले AI-जनरेटेड कंटेंट के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है. इस कदम के तहत, प्लेटफॉर्म ने भारतीय चैनल Screen Culture और जॉर्जिया के KH Studio को परमानेंट बैन कर दिया है. इन चैनलों पर आरोप था कि वे AI से बनाए गए नकली मूवी ट्रेलर पोस्ट कर रहे थे, जिनसे यूजर्स भ्रमित हो जाते थे. यह कदम YouTube की नई नीति को लागू करने के साथ उठाया गया है, जो सिंथेटिक और डीपफेक कंटेंट के खिलाफ है.

YouTube की सख्त कार्रवाई

YouTube ने साफ किया है कि ऐसे वीडियो जो यूजर्स को गुमराह करते हैं, प्लेटफॉर्म की पॉलिसी का गंभीर उल्लंघन हैं. Deadline की रिपोर्ट के अनुसार, Screen Culture और KH Studio को पूरी तरह से YouTube से हटा दिया गया है. अब इन चैनलों के लिंक एरर पेज पर रीडायरेक्ट हो रहे हैं, और ये चैनल्स YouTube सर्च में भी नहीं दिखाई दे रहे हैं. यह कार्रवाई सिंथेटिक कंटेंट डिस्क्लोजर नियमों के उल्लंघन के तहत की गई है.

नकली मूवी ट्रेलर बनाने की कहानी

रिपोर्ट के मुताबिक, ये दोनों चैनल AI-जेनरेटेड इमेजेस को असली मूवी फुटेज के साथ मिला कर नकली ट्रेलर बनाते थे. इन ट्रेलरों को इस तरीके से प्रस्तुत किया जाता था कि यह असली और ऑफिशियल मूवी ट्रेलर जैसी दिखाई दें. इन चैनल्स का मुख्य उद्देश्य ज्यादा से ज्यादा व्यूज प्राप्त करना और उससे कमाई करना था. स्क्रीन कल्चर और KH Studio के पास मिलाकर दो मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर्स थे और एक बिलियन से ज्यादा व्यूज.

सस्पेंशन से परमानेंट बैन तक का सफर

इस साल की शुरुआत में, YouTube ने इन चैनल्स के विज्ञापन को सस्पेंड कर दिया था. इसके बाद, इन चैनलों ने अपने वीडियो टाइटल में Fan Trailer और Parody जैसे शब्द जोड़कर मोनेटाइजेशन दोबारा हासिल किया. हालांकि, इन डिस्क्लोजर के हटने के बाद, यह बार-बार पॉलिसी उल्लंघन के रूप में सामने आया, जिसके चलते YouTube ने इन चैनल्स को स्थायी रूप से बैन कर दिया.

YouTube की पॉलिसी

YouTube प्रवक्ता जैक मैलोन ने कहा कि इन चैनलों ने मोनेटाइजेशन हासिल करने के बाद भी गुमराह करने वाली मेटाडेटा पॉलिसी का उल्लंघन किया. यह कदम स्पष्ट रूप से यह दर्शाता है कि YouTube अब AI डीपफेक और क्लिकबेट कंटेंट के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपना रहा है.

ये भी पढ़ें: डेली 2GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग... BSNL लाई सस्ता और दमदार ऑफर, जानें इस प्लान के धांसू फायदे