X यूज़र्स सावधान! 2 हफ्तों में बंद हो सकता है आपका अकाउंट, फौरन करें ये जरूरी काम, वरना होगा बड़ा नुकसान

X Account: एलन मस्क के नेतृत्व वाले सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म X (पूर्व में Twitter) ने बड़ी घोषणा की है. कंपनी ने बताया कि 10 नवंबर से Twitter.com डोमेन को बंद किया जा रहा है और अब सभी सेवाएं X.com डोमेन पर ही उपलब्ध होंगी.

Your X account could be locked in two week take action now to avoid permanent logout
Image Source: Freepik

X Account: एलन मस्क के नेतृत्व वाले सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म X (पूर्व में Twitter) ने बड़ी घोषणा की है. कंपनी ने बताया कि 10 नवंबर से Twitter.com डोमेन को बंद किया जा रहा है और अब सभी सेवाएं X.com डोमेन पर ही उपलब्ध होंगी. हालांकि यह बदलाव अधिकांश यूज़र्स को सीधे प्रभावित नहीं करेगा, लेकिन कुछ ऐसे अकाउंट्स हैं जिनके लिए जरूरी कदम न उठाने पर एक्सेस बंद हो सकता है.

किन यूज़र्स को होगा असर?

X Safety टीम ने बताया कि जिन यूज़र्स ने टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन (2FA) के लिए हार्डवेयर सिक्योरिटी की या पासकी का इस्तेमाल किया है, उन्हें 10 नवंबर से पहले अपनी सिक्योरिटी की X.com डोमेन पर फिर से रजिस्टर करनी होगी. अगर यूज़र ऐसा नहीं करते हैं तो उनके अकाउंट्स लॉक हो जाएंगे और वे लॉगिन नहीं कर पाएंगे.

कंपनी का बयान

X ने स्पष्ट किया कि यह बदलाव किसी सुरक्षा खतरे से जुड़ा नहीं है, बल्कि यह सिर्फ टेक्निकल अपडेट है. कंपनी ने कहा कि वर्तमान में सिक्योरिटी कीज़ Twitter.com से जुड़ी हैं और इन्हें X.com से जोड़ने के लिए री-एनरोल करना जरूरी है. इस प्रक्रिया के बिना पुराना डोमेन बंद होने के बाद अकाउंट्स पर असर पड़ेगा.

अकाउंट लॉक होने से कैसे बचें?

अगर कोई यूज़र 10 नवंबर तक अपनी सिक्योरिटी की री-एनरोल नहीं करता है, तो उसका अकाउंट लॉक रहेगा. लेकिन इस स्थिति से बाहर आने के लिए तीन विकल्प हैं: अपनी सिक्योरिटी की दोबारा रजिस्टर करना, 2FA का नया तरीका चुनना या 2FA को पूरी तरह डिसेबल करना. कंपनी हमेशा 2FA ऑन रखने की सलाह देती है क्योंकि यह अकाउंट सुरक्षा को दोगुना करता है.

एलन मस्क और X.com का पुराना नाता

एलन मस्क ने 2023 के अंत में Twitter को खरीदा और उसका नाम बदलकर X कर दिया. इसका एक ऐतिहासिक और भावनात्मक कारण भी है. मस्क ने 1999 में X.com नाम से एक फिनटेक कंपनी शुरू की थी, जो बाद में PayPal बन गई. 2017 में उन्होंने X.com डोमेन को फिर से खरीदा और इसे अपने लिए “गहरा भावनात्मक जुड़ाव” बताते हैं.

टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन क्यों है जरूरी?

2FA यानी टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन आपके अकाउंट की सुरक्षा को दोगुना करता है. यह सिर्फ पासवर्ड तक सीमित नहीं रहता, बल्कि एक अतिरिक्त सुरक्षा परत जोड़ता है जिससे आपके अकाउंट तक हैकर्स या साइबर अपराधियों का पहुंच पाना बेहद मुश्किल हो जाता है. इसलिए X.com डोमेन पर सही तरीके से 2FA रजिस्ट्रेशन करना अब बेहद जरूरी हो गया है.

ये भी पढ़ें: iPhone यूजर्स के लिए गुड न्यूज़! अब बिना SIM कार्ड चलेगा इंटरनेट, Apple और SpaceX की धमाकेदार डील