नई दिल्ली, नेशनल डेस्क: फरवरी, 2022 से यूक्रेन और रूस के बीच भीषण युद्ध जारी है. दोनों देशों को रोजाना जान और माल की भारी हानि हो रही है. बताया जा रहा है कि इस युद्ध में भारी संख्या में रूस अपने सैनिकों को खो चुका है. पिछले दिनों रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने मॉस्को में वर्ल्ड रशियन पीपुल्स काउंसिल को संबोधित करते हुए अजीबोगरीब बयान दिया था. इसमें उन्होंने कहा था कि रूसी महिलाएं से कम से कम आठ बच्चे या फिर इससे भी अधिक बच्चे पैदा करें. यूक्रेन के साथ जारी युद्ध के बीच यहां पर हम बता रहे हैं रूस के बारे में 10 रोचक बातें:
वर्ष भर पड़ती है ठंड
नार्वे की तरह ही रूस भी दुनिया के ठंडे देशों में शुमार है. यहां पर वर्ष भर ठंड पड़ती है. यहां तक कि जिस जुलाई महीने में यूरोप और अमेरिका के लोग भी परेशान हो जाते हैं, उस दौरान भी ठंडक रहती है. रूस के साइबेरियाई रेगिस्तान के एक गांव को सबसे ठंडा माना जाता है. यहां 'गर्म' दोपहर में भी तापमान माइनस 40 डिग्री सेल्सियस रहता है. इसके साथ ही यहां पर माइनस 68 डिग्री सेल्सियस तक तापमान को सहनीय माना जाता है. कुल मिलाकर यहां रहना लोगों के लिए डीप फ्रीजर में रहने जैसा है. यहां पर अन्य देशों के लोग रह नहीं सकते हैं, क्योंकि उनका शरीर अभ्यस्त नहीं होता है. वहीं ग्लोबल वार्मिंग के कारण आर्कटिक की बर्फ पिघल रही है और समुद्री रास्ते में भी बर्फ की समस्या कम हो रही है. रूस के लोग भी चाहते हैं कि ग्लोबल वॉर्मिंग बढ़े और उसके इलाके रहने लायक बनें.
रूस में 2 कैलेंडर
रूस में सामान्य तौर पर 2 कैलेंडर मान्य होते हैं. लोग अपनी सुविधा और जरूरत के हिसाब से इन्हें इस्तेमाल करते हैं. पहला है पारंपरिक पश्चिमी कैलेंडर, इसके तहत पहली जनवरी को नए साल की शुरुआत होती है. वहीं, दूसरा पूर्वी रुढ़िवादी चर्च के अनुरूप है. इसके अनुसार, प्रत्येक 14 जनवरी को नए साल की शुरुआत होती है. इसकी मान्यता अधिक है.
एक दशक अधिक जीती हैं महिला
माना जाता है कि रूसी पुरुषों की तुलना में रूसी महिलाएं एक दशक से अधिक यानी 12 वर्ष अधिक जीवित रहती हैं. यह भी हैरत की बात है कि पुरुषों की तुलना में रूस में करीब 10 मिलियन महिलाएं अधिक हैं, जो इस तर्क की पुष्टि भी करता है. इसका कोई वैज्ञानिक कारण भी अब तक सामने नहीं आया है. रूस में महिलाए भी पुरुषों से अधिक है. इसे इस तरह समझें, आधिकारिक जानकारी के अनुसार, यहां की जनसंख्या में 868 पुरुषों पर 1000 महिलाए हैं.
एक रूसी महिला ने दिया 69 बच्चों को जन्म
एक रूसी किसान महिला के नाम सर्वाधिक बच्चों को जन्म देने का रिकॉर्ड है. इस महिला ने 69 बच्चों को जन्म देने का विश्व रिकॉर्ड बनाया है. महिला ने 16 जोड़े जुड़वां भी जन्मे हैं. इसमें सात जोड़े तिड़वा और चार जोड़े हैं. यह दुख है कि इनमें से अधिकांश से जीवित नहीं रहे.
बाहर खाने का शौक कम
रूस में बाहर खाने का चलन कम है, बावजदू इसके इस देश में भी रेस्तरां की भरमार है. रूस में 78 प्रतिशत से अधिक रूसी महिलाएं नियमित रूप से घर पर खाना बनाती हैं. रूसी महिलाएं किसी और के कामों पर भरोसा नहीं करती हैं, इसलिए आम घरों में नौकरों के रूप में सफाईकर्मी और रसोइये नहीं मिलते हैं. कुछ ही गिने चुने घरों में रसोइये और सफाईकर्मी पाए जाते हैं.
विश्व की सबसे लंबी रेलवे लाइन रूस में
रूस में विश्व की सबसे लंबी रेलवे लाइन मौजूद है, जिसकी लंबाई 9,200 किलोमीटर है. यह रेलवे लाइन ट्रांस-साइबेरियन रेलमार्ग मास्को को रूस सुदूर पूर्व से जोड़ती है. यह दुनिया की सबसे लंबी रेलवे लाइन है.
मीठ झील का स्वादिष्ट पानी
दुनिया की सबसे गहरी झील का दर्जा रूस की झील बैकल को हासिल है. विशेषज्ञों के अनुसार, बैकाल झील दुनिया की सबसे बड़ी मीठे पानी की झील है. इसमें दुनिया का लगभग 20 प्रतिशत सबसे अधिक ताजा पानी है. इसका पानी तुलनात्मक रूप से अधिक मीठा होता है.
पढ़े-लिखे होते हैं रूसी
लियो टॉल्स्टॉय, एंटोन चेखव, मैक्सिम गोर्की और फ्योदोर दोस्तोवस्की जैसे आधा दर्जन से अधिक लेखकों ने दुनियाभर में ख्याति अर्जित की है. मैक्सिम गोर्की का उपन्यास 'मां' आज भी लोकप्रिय है. वहीं, रूस में साक्षरता दर बहुत अधिक है. रूस की 99.7 प्रतिशत जनसंख्या पढ़ और लिख पाती है.
दुनिया का सबसे बड़ा देश है रूस
क्षेत्रफल के हिसाब से रूस विश्व का सबसे बड़ा देश है. यह 17 मिलियन वर्ग किमी (6.6 मिलियन वर्ग मील) के दायरे में कवर करता है. रूस कितना बड़ा है, इसका अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि इसका 60 प्रतिशत हिस्सा यूरोप में तो 40 प्रतिशत हिस्सा एशिया में है. यही वजह है कि रूस को एशिया और यूरोप दोनों महाद्वीप में गिना जाता है.
रूस का आधा हिस्सा जंगलों से घिरा
रूस के वैज्ञानिकों ने 32,000 साल पहले विलुप्त हो चुके एक पौधे को खोज निकाला है. इसके साथ ही दुनिया के लगभग 20 प्रतिशत पेड़ों का घर रूस में है. इस देश में करीब 640 बिलियन पेड़ का घर है. इसे यूं समझिये कि देश का लगभग आधा हिस्सा जंगल से घिरा है.