Women Reservation Bill: अब महिलाओं की बारी और इसकी तैयारी है सरकार की तरफ से. 11:00 बजे चर्चा का समय है. लोकसभा में 18 घंटे तक इसे लेकर चर्चा चलेगी और महिला आरक्षण 33% जहां पर राज्यसभा, लोकसभा, राज्यों में विधानसभाओं में एक रिप्रेजेंटेशन महिलाओं का आरक्षण के तौर पर अब तय किया जा रहा है. जिसमें नीति निर्धारण की भूमिका में महिलाएं नजर आने वाली हैं. लेकिन इसे लेकर एक गतिरोध भी विपक्ष की तरफ से देखने को मिल रहा है. दो दिन लोकसभा में और एक दिन राज्यसभा में इसे लेकर चर्चा होनी है और 3:00 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वक्तव्य लोकसभा में देखने को मिलेगा. हालांकि अभी सरकार की रणनीति को लेकर सदन में इस वक्त एक इंपॉर्टेंट मीटिंग चल रही है और इस बैठक में किरण रिजजू, अर्जुन राम मेघवाल मौजूद हैं. इसे लेकर चर्चा की जा रही है क्योंकि थोड़ी देर में तीन संशोधन बिल सरकार की तरफ से पेश किए जाने हैं.
ये भी पढें- ईरान-यूएस के बीच फिर शुरू होगा युद्ध! सीजफायर की डेडलाइन आगे बढ़ाने से अमेरिका का इंकार