क्या रद्द हो जाएगा भारत-पाकिस्तान मुकाबला? कोलंबो में दिखा ऐसा नजारा, जो फैंस को कर देगा निराश

IND vs PAK: टी20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला महामुकाबला रविवार को कोलंबो में खेला जाना है. इस हाई-वोल्टेज मैच से पहले ही मौसम ने चिंता बढ़ा दी है. शनिवार शाम को ही कोलंबो में हल्की बारिश देखने को मिली, जिससे मैदानकर्मियों को आर प्रेमदासा स्टेडियम की पिच को कवर से ढकना पड़ा.

Will the India-Pakistan match be cancelled Chances of rain in Colombo know the weather report
Image Source: Social Media

IND vs PAK: टी20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला महामुकाबला रविवार को कोलंबो में खेला जाना है. इस हाई-वोल्टेज मैच से पहले ही मौसम ने चिंता बढ़ा दी है. शनिवार शाम को ही कोलंबो में हल्की बारिश देखने को मिली, जिससे मैदानकर्मियों को आर प्रेमदासा स्टेडियम की पिच को कवर से ढकना पड़ा. आसमान में काले बादलों का घना जमावड़ा बना हुआ है और देर रात तक तेज बारिश की संभावना जताई जा रही है.

दोनों टीमें चाहेंगी कि मैच पूरे 40 ओवर का हो और फैंस को रोमांचक मुकाबला देखने को मिले. लेकिन मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, रविवार को भी कोलंबो में बारिश होने के आसार बने हुए हैं, जिससे मैच प्रभावित हो सकता है.

कम दबाव के क्षेत्र से बढ़ी चिंता

श्रीलंका मौसम विज्ञान विभाग ने बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना जताई है. इसके चलते कोलंबो और आसपास के इलाकों में लगातार बारिश हो सकती है. प्राकृतिक आपदा प्रारंभिक चेतावनी केंद्र की ओर से भी संकेत दिए गए हैं कि मैच के समय मौसम में अचानक बदलाव देखने को मिल सकता है. इससे भारत-पाकिस्तान मुकाबले में बारिश के कारण रुकावट आने की आशंका बढ़ गई है.

रविवार शाम बादल और बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार, रविवार शाम को खेत्तरमा क्षेत्र में बादल छाए रहने और करीब 70 प्रतिशत तक बारिश की संभावना जताई गई है. वहीं, एक्यूवेदर की रिपोर्ट बताती है कि कोलंबो में रविवार शाम बादल रहेंगे और हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है. ऐसे में टॉस और मैच के दौरान मौसम अहम भूमिका निभा सकता है.

आधुनिक सुविधाओं से जल्दी शुरू हो सकता है खेल

आर प्रेमदासा स्टेडियम उन चुनिंदा अंतरराष्ट्रीय मैदानों में शामिल है, जहां आधुनिक ड्रेनेज सिस्टम मौजूद है. अच्छी बात यह है कि बारिश रुकने के करीब 20 मिनट बाद खेल दोबारा शुरू किया जा सकता है. इससे उम्मीद बनी हुई है कि अगर हल्की बारिश होती है, तो मैच ज्यादा देर तक नहीं रुकेगा.

भारत की नजर जीत पर

बारिश के खतरे के बीच भारतीय टीम की नजर पाकिस्तान के खिलाफ जीत दर्ज करने पर होगी. टीम को मध्यक्रम से मजबूत प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी, वहीं फिट अभिषेक शर्मा से भी अहम योगदान की अपेक्षा होगी. मौसम चाहे जैसा भी रहे, फैंस को एक रोमांचक मुकाबले की उम्मीद है.

ये भी पढ़ें- iPhone 16 Plus खरीदने का शानदार मौका! यहां मिल रही 21,000 रुपये की छूट; चेक करें इस धांसू डील की डिटेल