थाली में चिकन-चावल देख पति के मुंह में आया पानी, खाते ही हो गया बड़ा कांड, पत्नी निकली सोनम 2.0

झारखंड के गढ़वा जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां स्वादिष्ट चिकन भात एक युवक के जीवन का अंतिम भोजन बन गया. प्रेम और विश्वास के रिश्ते को शर्मसार करते हुए पत्नी ने अपने ही पति को जहर देकर मार डाला.

wife killed husband by feeding poison in chicken
Meta AI

झारखंड के गढ़वा जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां स्वादिष्ट चिकन भात एक युवक के जीवन का अंतिम भोजन बन गया. प्रेम और विश्वास के रिश्ते को शर्मसार करते हुए पत्नी ने अपने ही पति को जहर देकर मार डाला. मामला न केवल स्थानीय लोगों को हिला रहा है, बल्कि सोशल मीडिया पर भी सुर्खियां बटोर रहा है.

चिक छुपा था मौत का ज़हर

गढ़वा जिले के रंका थाना क्षेत्र के बाहोकुदर गांव में रहने वाले 22 वर्षीय बुधनाथ सिंह की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हो गई. बताया जा रहा है कि पत्नी ने बड़े प्रेम से उसके लिए मुर्गा भात बनाया. पति चिकन देखकर खुद को रोक नहीं पाया और जैसे ही खाने लगा, उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई. कुछ ही देर में उसे उल्टियां होने लगीं और परिजन उसे आनन-फानन में अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी.

पत्नी ने कबूला अपराध

पुलिस जांच में चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं. रंका पुलिस ने मृतक की पत्नी को हिरासत में लिया है और पूछताछ के दौरान उसने कबूल किया कि यह हत्या पूर्व नियोजित थी. बताया गया कि पत्नी और सास के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था. आरोपी महिला ने इससे पहले भी पति को मारने की कोशिश की थी, लेकिन वह बच गया. इस बार उसने चिकन में जहर मिला दिया और अपने ही हाथों से परोसा.

सास-पत्नी विवाद बना साजिश की वजह

घटना के पीछे घरेलू कलह का बड़ा कारण सामने आया है. आरोपी पत्नी का कहना है कि उसकी सास से नहीं बनती थी और उसने ही चिकन में जहर मिलाया. हालांकि, मृतक की मां ने उल्टा बहू पर ही हत्या का आरोप लगाया है और पुलिस को शिकायत दी है. रंका थाने में हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है.

पुलिस की जांच जारी

पुलिस उपाधीक्षक रोहित सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया जांच में पत्नी ही मुख्य आरोपी लग रही है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट आने के बाद मामले में और भी कई परतें खुल सकती हैं. फिलहाल पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है.

ये भी पढ़ें: UP में सोनम पार्ट-2, कपड़े का नाप देने के बहाने बुलाया, दुल्हन ने बॉयफ्रेंड से करवाई दूल्हे की हत्या, एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार