इस एक्ट्रेस के पास इतना नाम और शोहरत, फिर भी सोशल मीडिया पर नहीं कोई नामो निशान; क्या है वजह?

बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह है उनके सोशल मीडिया से दूरी बनाए रखना. हाल ही में उन्हें फिल्म "मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे" के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला है.

Why rani mukherjee don't have any account on social media she reveals
Image Source: Social Media

बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह है उनके सोशल मीडिया से दूरी बनाए रखना. हाल ही में उन्हें फिल्म "मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे" के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला है. जहां एक ओर बाकी कलाकार इस खास उपलब्धि को सोशल मीडिया पर बड़े उत्साह से साझा कर रहे हैं, वहीं रानी की खामोशी ने उनके फैंस को चौंका दिया है.

हाल ही में एक पब्लिक इवेंट के दौरान रानी मुखर्जी से सवाल किया गया कि क्या वो इंस्टाग्राम पर एक्टिव हैं? इस पर उन्होंने साफ जवाब देते हुए कहा, “नहीं, मैं सोशल मीडिया पर नहीं हूं.” इसकी वजह बताते हुए रानी ने कहा कि उनके पति, फिल्म निर्माता आदित्य चोपड़ा, एक बेहद प्राइवेट इंसान हैं और पब्लिक लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करते हैं. रानी ने मुस्कुराते हुए कहा, “अगर लोग मुझसे पूछें कि आपके पति की फोटो कहां है, तो मैं ये जवाब नहीं देना चाहती कि वो मिस्टर इंडिया हैं.” यही कारण है कि उन्होंने भी सोशल मीडिया से दूरी बना रखी है.

पर्सनल लाइफ को पब्लिक नहीं बनाना चाहतीं रानी

जब रानी से यह पूछा गया कि क्या वो पैपराज़ी को खुद कॉल करके अपने मूवमेंट्स की जानकारी देती हैं, तो उन्होंने यह बात पूरी तरह नकार दी. रानी ने कहा, “हे भगवान, बिल्कुल नहीं. यह सब मेरे लिए बहुत पर्सनल है. मैं वैसे भी बहुत निजी जिंदगी जीने में यकीन रखती हूं.”

आखिरी बार कब दिखीं फिल्मों में?

रानी मुखर्जी को आखिरी बार 2023 में आई ‘मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे’ में देखा गया था. यह फिल्म ना सिर्फ आलोचकों द्वारा सराही गई बल्कि दर्शकों से भी इसे सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली. इस दमदार परफॉर्मेंस के लिए ही उन्हें नेशनल अवॉर्ड से नवाज़ा गया है. उनकी यह शानदार वापसी दर्शकों के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं थी, और अब फैंस को उनके अगले प्रोजेक्ट का बेसब्री से इंतजार है.

यह भी पढ़ें:  बिग-बॉस में ये क्या हुआ? फरहाना भट ने शहबाज को मार दिया थप्पड़; लोग बोले- अच्छा...