भारत-पाक मैच से पहले PCB प्रमुख की ICC अकादमी में मौजूदगी ने खड़े किए सवाल, प्रेस कॉन्फ्रेंस रद्द होने पर चुप्पी

भारत-पाकिस्तान जैसे हाई-वोल्टेज मुकाबले से ठीक पहले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के चेयरमैन मोहसिन नकवी को दुबई स्थित ICC अकादमी में देखा गया. जहां पाकिस्तान टीम कप्तान सलमान आगा की अगुवाई में अभ्यास कर रही थी, वहीं नकवी की अचानक मौजूदगी ने सभी को चौंका दिया.

Why pakistan is not doing press conference asked by naqvi
Image Source: ANI

भारत-पाकिस्तान जैसे हाई-वोल्टेज मुकाबले से ठीक पहले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के चेयरमैन मोहसिन नकवी को दुबई स्थित ICC अकादमी में देखा गया. जहां पाकिस्तान टीम कप्तान सलमान आगा की अगुवाई में अभ्यास कर रही थी, वहीं नकवी की अचानक मौजूदगी ने सभी को चौंका दिया.

सूत्रों के अनुसार, PCB प्रमुख ने पाकिस्तान के मुख्य कोच माइक हेसन के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की. हालांकि, यह स्पष्ट नहीं हो सका कि दोनों के बीच बातचीत किस मुद्दे को लेकर हुई.

प्रेस कॉन्फ्रेंस रद्द होने पर सवाल

जब मौके पर मौजूद एक पत्रकार ने प्री-मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस रद्द किए जाने को लेकर सवाल किया, तो नकवी ने बस इतना कहा, "जल्द ही हम इस पर बात करेंगे." इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि वे रविवार को भारत के खिलाफ होने वाले सुपर-4 मुकाबले से पहले कोई आधिकारिक बयान दे सकते हैं.

लगातार दूसरी बार प्रेस कॉन्फ्रेंस से पीछे हटा पाकिस्तान

शेड्यूल के मुताबिक, शनिवार शाम 6 बजे एक पाकिस्तानी खिलाड़ी या कोचिंग स्टाफ के सदस्य को मीडिया से बातचीत करनी थी. इसी समय टीम को दुबई में तीन घंटे का अभ्यास सत्र भी करना था. PCB ने आखिरी वक्त में प्रेस कॉन्फ्रेंस को रद्द कर दिया और पूरी टीम सीधे ट्रेनिंग के लिए निकल पड़ी. ये दूसरा मौका है जब पाकिस्तान टीम ने अहम मुकाबले से पहले मीडिया से दूरी बनाई है. इससे पहले UAE के खिलाफ मैच से पहले भी टीम प्रेस कॉन्फ्रेंस से नदारद रही थी.

हैंडशेक विवाद की छाया

गौरतलब है कि 14 सितंबर को भारत-पाक मैच के बाद 'हैंडशेक विवाद' को लेकर काफी हंगामा हुआ था. PCB ने सीधे तौर पर मैच रेफरी एंडी पाइकॉफ्ट को जिम्मेदार ठहराया और ICC से उन्हें हटाने की मांग की थी. हालांकि, ICC ने यह मांग ठुकरा दी और उल्टा पाइकॉफ्ट को ही भारत-पाकिस्तान के सुपर-4 मुकाबले के लिए फिर से मैच रेफरी नियुक्त कर दिया.

यह भी पढ़ें: हाथ न मिलाने पर रोने वाला पाकिस्तान! सुन लें ICC का ये नियम, जानें क्या कर सकते हैं मजबूर