अभिषेक ने ऐसा क्या किया? भारती ने दिखा दिया बाहर का रास्ता! लाफ्टर शेफ्स 2 के नए प्रोमो में हुआ खुलासा

टीवी का सबसे फनी रियलिटी शो ‘लाफ्टर शेफ्स 2’ इन दिनों जबरदस्त चर्चा में है, लेकिन इस सीजन को दर्शक उतना खास नहीं मान रहे हैं. कई मशहूर हस्तियां इस शो का हिस्सा हैं और यह शो अब दर्शकों का पसंदीदा बिंज वॉच रियलिटी शो बन चुका है, शो का नया प्रोमो आया है. जिसमें भारकी अभिषेक को बाहर का रास्ता दिखा रही हैं. आइए जानते हैं क्यों

अभिषेक ने ऐसा क्या किया? भारती ने दिखा दिया बाहर का रास्ता! लाफ्टर शेफ्स 2 के नए प्रोमो में हुआ खुलासा
Social Media: Instagram (Bharti Singh)

टीवी का सबसे फनी रियलिटी शो ‘लाफ्टर शेफ्स 2’ इन दिनों जबरदस्त चर्चा में है, लेकिन इस सीजन को दर्शक उतना खास नहीं मान रहे हैं. कई मशहूर हस्तियां इस शो का हिस्सा हैं और यह शो अब दर्शकों का पसंदीदा बिंज वॉच रियलिटी शो बन चुका है. हाल ही में शो का एक नया प्रोमो सामने आया है, जो खूब सुर्खियां बटोर रहा है.

क्या हुआ नए प्रोमो में?

नए प्रोमो में भारती सिंह एक हैरान करने वाली घोषणा करती हैं, जिससे अभिषेक कुमार काफी उदास हो जाते हैं और वह शो छोड़ने का फैसला करते हैं. इसके बाद भारती सिंह ने बीच शो में अभिषेक को बाहर का रास्ता दिखा दिया.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

 

भारती सिंह की घोषणा

कलर्स टीवी ने अपने सोशल मीडिया पर ‘लाफ्टर शेफ्स 2’ का नया प्रोमो अपलोड किया है. इस प्रोमो में भारती सिंह घोषणा करती हैं कि वह आज सभी जोड़ियां तोड़ देंगी, जिससे सभी प्रतियोगी हैरान हो जाते हैं. यह सुनते ही अभिषेक कुमार जल्दी से बिग बॉस 14 की विनर रुबीना दिलैक के पास जाकर खड़े हो जाते हैं और कहते हैं, "रुबीना जी के साथ मेरी जोड़ी बना दो." लेकिन भारती ने यह घोषणा की कि रुबीना का साथी एल्विश यादव है, जिससे अभिषेक कुमार को निराशा होती है. इसके बाद वह उदास होकर शो छोड़ने की सोचते हैं और एग्जिट गेट की ओर बढ़ने लगते हैं.

कृष्णा अभिषेक की मजेदार टिप्पणी

भारती सिंह के यह कहने के बाद कि अभिषेक कुमार के पास बाहर जाने का रास्ता है, कृष्णा अभिषेक ने चुटकी लेते हुए कहा, "अभिषेक जा रहा है, बिल्कुल याद नहीं आएगा।" कृष्णा की इस मजेदार टिप्पणी को सुनकर अभिषेक रुक जाते हैं और चौंक जाते हैं। इस प्रोमो के कैप्शन में लिखा गया है, "जोड़ी की अदला-बदली में जब अभिषेक को रुबीना नहीं मिली, तब हो गया उसका दिल चकनाचूर."

'लाफ्टर शेफ्स 2' कब और कहां देखें?

‘लाफ्टर शेफ्स 2’ के एपिसोड हर शनिवार और रविवार को रात 9:30 बजे कलर्स टीवी पर प्रसारित होते हैं। इसके अलावा, आप इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म जिओ हॉटस्टार पर भी देख सकते हैं।