अगर भारत-पाक फाइनल में बारिश ने डाली खलल, तो ऐसे होगा विजेता का फैसला, जानें एशिया कप का नियम

IND vs PAK Rain Chances: क्रिकेट के सबसे रोमांचक और प्रतीक्षित मुकाबलों में से एक, भारत बनाम पाकिस्तान का फाइनल मुकाबला 28 सितंबर को एशिया कप 2025 में दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में होगा. इस बार यह पहला मौका है जब एशिया कप के फाइनल में दोनों टीमें आमने-सामने होंगी.

Who will be champion if India vs Pakistan Asia Cup 2025 final is washed out
Image Source: ANI

IND vs PAK Rain Chances: क्रिकेट के सबसे रोमांचक और प्रतीक्षित मुकाबलों में से एक, भारत बनाम पाकिस्तान का फाइनल मुकाबला 28 सितंबर को एशिया कप 2025 में दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में होगा. इस बार यह पहला मौका है जब एशिया कप के फाइनल में दोनों टीमें आमने-सामने होंगी. हालांकि, इस बड़े मैच में अगर बारिश आ जाती है तो क्या होगा? जानिए टूर्नामेंट के नियम और बारिश की स्थिति में कौन बनेगा चैंपियन.

क्या है रिजर्व डे का प्रावधान?

दुबई में 28 सितंबर को मौसम साफ रहने की उम्मीद है, लेकिन अगर किसी वजह से मैच पूरा नहीं हो पाता, तो 29 सितंबर को रिजर्व डे रखा गया है. रिजर्व डे पर भी अगर मैच रुक जाता है या पूरा नहीं हो पाता, तो दोनों टीमें भारत और पाकिस्तान संयुक्त विजेता घोषित होंगी. हालांकि दुबई के मौसम के मद्देनजर रिजर्व डे पर मैच स्थगित होने की संभावना बेहद कम है.

भारत-पाकिस्तान के बीच पहली बार फाइनल मुकाबला

इस टूर्नामेंट में भारत ने पहले ही ग्रुप स्टेज और सुपर-4 राउंड में पाकिस्तान को हराकर फाइनल में जगह बनाई है. अब दोनों टीमें तीसरी बार 2025 के एशिया कप में आमने-सामने होंगी. यह मुकाबला न केवल प्रतियोगिता का समापन होगा बल्कि एक बड़े क्रिकेटीय संघर्ष का भी प्रतीक होगा.

भारत-पाकिस्तान के फाइनल मैचों का इतिहास

भारत और पाकिस्तान के बीच अब तक 5 बड़े फाइनल मुकाबले खेले गए हैं. इनमें भारत ने 2 बार और पाकिस्तान ने 3 बार बाजी मारी है. 1985 के वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ क्रिकेट और 2007 के टी20 वर्ल्ड कप में भारत ने पाकिस्तान को हराया था, वहीं 1986 और 1994 के एशिया कप और 2017 चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पाकिस्तान विजेता बना था. इस हिसाब से दोनों टीमों के बीच फाइनल मुकाबले हमेशा बेहद रोमांचक और संघर्षपूर्ण रहे हैं. 

ये भी पढ़ें: टी 20 में संजू सैमसन ने रचा इतिहास, कैप्टन कूल को छोड़ा पीछे; PAK के खिलाफ दिखा पाएंगे जादू?