कौन है तलविंदर? जिन्होंने किया दिशा पाटनी का 'पल-पल जीना मुहाल'! क्या कर रहे एक दूसरे को डेट?

बॉलीवुड जहां रोजाना कुछ नया कुछ पुराने किस्से सामने आते ही रहते हैं. बी-टाउन में इन दिनों कृति सैनन और उनकी बहन नुपूप सैनन के शादी की खूब चर्चा हो रही थी. कई वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आए.

Who is Talwinder dating disha patani rumored spread after tiger shroff
Image Source: Social Media

बॉलीवुड जहां रोजाना कुछ नया कुछ पुराने किस्से सामने आते ही रहते हैं. बी-टाउन में इन दिनों कृति सैनन और उनकी बहन नुपूप सैनन के शादी की खूब चर्चा हो रही थी. कई वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आए. लेकिन अब एक नया नाम इन्हीं गलियों से निकलकर सुर्खियों में शुमार हो गया है. 

नाम नया नहीं है, लेकिन डेटिंग रूमर के कारण कपल की खूब चर्चा हो रही है. हम बात कर रहे हैं, दिशा पाटनी और तलविंदर की. जिनकी डेटिंग की चर्चा फैल रही है. ऐसे में सवाल आता है जिस मशहूर शख्स तलविंदर की हम बात कर रहे हैं, वो आखिर है कौन? अगर आप भी नहीं जानते तो आइए डिटेल में उनके बारे में जानते हैं. 

हाथों में हाथ डाले नजर आईं कृति

शादी के फंक्शन्स से सामने आए वीडियो और तस्वीरों में दिशा पाटनी अभिनेत्री मौनी रॉय और उनके पति सूरज नांबियार के साथ नजर आईं. लेकिन फैंस की निगाहें टिक गईं उस शख्स पर, जिसके साथ दिशा बेहद करीब दिखाई दीं. यह शख्स कोई और नहीं बल्कि मशहूर पंजाबी सिंगर तलविंदर बताए जा रहे हैं. 33 वर्षीय दिशा को तलविंदर के साथ बाहों में बाहें डाले बातचीत करते देख सोशल मीडिया यूजर्स तरह-तरह के कयास लगाने लगे कि क्या टाइगर श्रॉफ के बाद अब उनकी जिंदगी में किसी नए रिश्ते ने दस्तक दे दी है.


वायरल वीडियो ने बढ़ाई अटकलें

सोशल मीडिया पर वायरल क्लिप में दिशा पाटनी और तलविंदर को एक-दूसरे के काफी करीब देखा जा सकता है. दोनों ब्लैक आउटफिट में ट्विनिंग करते हुए नजर आए और मौनी रॉय के पति सूरज नांबियार से बातचीत करते दिखे. इस दौरान उनकी बॉडी लैंग्वेज ने फैंस को सोचने पर मजबूर कर दिया कि दोनों के बीच सिर्फ दोस्ती से कहीं ज्यादा तो नहीं है.

कौन हैं तलविंदर, जिनका नाम दिशा से जुड़ रहा है?

28 साल के तलविंदर पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में एक जाना-पहचाना चेहरा हैं. उनका असली नाम तलविंदर सिंह सिद्धू है, लेकिन स्टेज पर वह ‘तलविंदर’ के नाम से मशहूर हैं. उन्होंने पंजाबी संगीत को इलेक्ट्रॉनिक बीट्स के साथ मिलाकर एक नया अंदाज पेश किया, जिसने खासतौर पर युवाओं के बीच उन्हें जबरदस्त लोकप्रियता दिलाई. उनके गानों का म्यूजिक और स्टाइल उन्हें बाकी सिंगर्स से अलग पहचान देता है.

मिस्ट्री बना रहता है तलविंदर का चेहरा

तलविंदर सिंह सिद्धू को लेकर एक और दिलचस्प बात यह है कि वह आमतौर पर सार्वजनिक जगहों पर अपना चेहरा नहीं दिखाते. उनके लाइव शोज और इवेंट्स में अक्सर वह मास्क पहने नजर आते हैं. हालांकि नुपूर सेनन की शादी से सामने आए वीडियो में तलविंदर दिशा पाटनी के पास खड़े बिना मास्क दिखाई दिए, जिसने लोगों की उत्सुकता और बढ़ा दी.

एयरपोर्ट पर भी साथ दिखे दोनों

शादी के बाद दिशा पाटनी और तलविंदर को उदयपुर एयरपोर्ट पर भी एक साथ स्पॉट किया गया. दोनों मुंबई के लिए रवाना हो रहे थे. हालांकि इस दौरान तलविंदर ने फिर से मास्क पहन रखा था, लेकिन दोनों की मौजूदगी ने डेटिंग की अफवाहों को और हवा दे दी.

पहले भी मिस्ट्री मैन के साथ दिखी थीं दिशा

यह पहली बार नहीं है जब दिशा पाटनी को किसी रहस्यमय शख्स के साथ देखा गया हो. कुछ समय पहले गोवा में वह एक मिस्ट्री मैन के साथ वेकेशन एंजॉय करती नजर आई थीं. उस दौरान भी सोशल मीडिया पर चर्चाएं हुई थीं कि वह शख्स तलविंदर हो सकते हैं. इसके अलावा, अरशद वारसी के साथ गोवा में मौजूदगी के दौरान भी दिशा को एक अनजान शख्स के साथ कार में बैठे देखा गया था, जिसने कयासों को और मजबूत कर दिया.

टाइगर श्रॉफ के साथ रहा था चर्चित रिश्ता

दिशा पाटनी का नाम पहले बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ के साथ लंबे समय तक जुड़ा रहा. दोनों इंडस्ट्री के सबसे चर्चित कपल्स में गिने जाते थे. हालांकि उन्होंने कभी अपने रिश्ते या ब्रेकअप को सार्वजनिक तौर पर स्वीकार नहीं किया, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक साल 2022 में दोनों के रास्ते अलग हो गए थे.अब सवाल यही है कि क्या दिशा पाटनी की जिंदगी में सच में नया प्यार आ चुका है, या यह सिर्फ एक दोस्ती है जिसे सोशल मीडिया ने अफवाहों में बदल दिया है? फिलहाल, इस पर न तो दिशा और न ही तलविंदर की ओर से कोई आधिकारिक बयान आया है, लेकिन चर्चाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा.

यह भी पढ़ें: अमिताभ बच्चन और सचिन तेंदुलकर ने साथ मिलकर खेला क्रिकेट, किसकी हुई जीत? देखें VIDEO