अमिताभ बच्चन और सचिन तेंदुलकर ने साथ मिलकर खेला क्रिकेट, किसकी हुई जीत? देखें VIDEO

अमिताभ बच्चन का नाम आते ही सबसे पहले सिनेमा का ख्याल आता है, लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि बिग बी खेलों के भी जबरदस्त दीवाने हैं. खासतौर पर क्रिकेट के प्रति उनका लगाव किसी से छिपा नहीं है.

Amitabh Bachchan and Sachin Tendulkar Played Cricket Together know who wins fans react
Image Source: Social Media

अमिताभ बच्चन का नाम आते ही सबसे पहले सिनेमा का ख्याल आता है, लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि बिग बी खेलों के भी जबरदस्त दीवाने हैं. खासतौर पर क्रिकेट के प्रति उनका लगाव किसी से छिपा नहीं है. भारतीय टीम का मैच हो या क्रिकेट से जुड़ा कोई खास मौका, अमिताभ बच्चन का उत्साह हमेशा देखने लायक होता है. हाल ही में उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वे क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के साथ फिंगर क्रिकेट खेलते नजर आ रहे हैं.


यह मजेदार लम्हा इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग (ISPL) के दौरान देखने को मिला. इस लीग में सचिन तेंदुलकर कोर कमेटी का हिस्सा हैं, जबकि अमिताभ बच्चन मांझी मुंबई टीम के मालिक हैं. इसी दौरान दोनों के बीच हल्के-फुल्के अंदाज में फिंगर क्रिकेट शुरू हो गया, जिसने वहां मौजूद लोगों के साथ-साथ इंटरनेट यूजर्स का भी दिल जीत लिया.

बिग बी ने खुद शेयर किया वीडियो

अमिताभ बच्चन ने इस खास पल का वीडियो अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया. इसके साथ उन्होंने कैप्शन लिखा,“टी 5623(i) – क्रिकेट के भगवान के साथ फिंगर क्रिकेट खेलते हुए.” वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि खेलते वक्त बिग बी कितने खुश और एक्साइटेड नजर आ रहे हैं. आउट होने पर कुछ पलों के लिए उनके चेहरे पर मायूसी आई, लेकिन फिर तुरंत मुस्कुराते हुए दोबारा खेल में जुट गए. इस दौरान सचिन और अमिताभ के बीच की गर्मजोशी और केमिस्ट्री भी फैंस को खूब भा रही है.

सोशल मीडिया पर फैंस का प्यार

वीडियो वायरल होते ही कमेंट्स की बाढ़ आ गई. एक यूजर ने लिखा, “दो दिग्गज और एक सदाबहार खेल, इससे बेहतर नजारा क्या हो सकता है.” वहीं दूसरे ने मजाकिया अंदाज में लिखा, “अमिताभ बच्चन वर्सेस सचिन तेंदुलकर यह मुकाबला तो ऐतिहासिक है.” किसी ने कहा, “एक फ्रेम में दो लीजेंड्स को देखना किसी ट्रीट से कम नहीं.”

ISPL में सितारों की चमक

गौरतलब है कि ISPL में सिर्फ अमिताभ बच्चन ही नहीं, बल्कि कई और बड़े सितारे टीमों के मालिक हैं. इस लीग से ऋतिक रोशन, अक्षय कुमार, सैफ अली खान और साउथ सुपरस्टार सूर्या जैसे नाम भी जुड़े हुए हैं. ऐसे में क्रिकेट और बॉलीवुड का यह मेल फैंस के लिए किसी उत्सव से कम नहीं है. कुल मिलाकर, सचिन तेंदुलकर के साथ अमिताभ बच्चन का यह फिंगर क्रिकेट वीडियो साबित करता है कि उम्र चाहे जो भी हो, खेल का जुनून इंसान को हमेशा बच्चा बनाए रखता है.

यह भी पढ़ें: तलविंदर और दिशा पाटनी कर रहे डेट? हाथों में हाथ डालें एयरपोर्ट पर हुईं सपॉट; देखें VIDEO