कौन हैं जस्टिस श्रीचंद्रशेखर? जो बने बॉम्बे हाईकोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश, जानें उनके बारे में 5 रोचक बातें

बॉम्बे हाई कोर्ट के नवनियुक्त मुख्य न्यायाधीश जस्टिस चंद्रशेखर ने शपथ ले ली है. महाराष्ट्र के राज्यपाल और NDA के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार सी.पी. राधाकृष्णन और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने उन्हें बधाई दी.

Who is Justice Srichandrashekhar Who became the new Chief Justice of Bombay High Court
Image Source: Social Media

बॉम्बे हाई कोर्ट के नवनियुक्त मुख्य न्यायाधीश जस्टिस चंद्रशेखर ने शपथ ले ली है. महाराष्ट्र के राज्यपाल और NDA के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार सी.पी. राधाकृष्णन और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने उन्हें बधाई दी. 25 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट के तीन सदस्यीय कॉलेजियम ने जस्टिस चंद्रशेखर को बॉम्बे हाई कोर्ट का नया चीफ जस्टिस बनाने की सिफारिश की थी. यह हाई कोर्ट महाराष्ट्र और गोवा राज्यों के लिए न्यायिक सेवाएं प्रदान करता है और देश का दूसरा सबसे बड़ा हाई कोर्ट है. जस्टिस चंद्रशेखर जल्द ही इस पद की जिम्मेदारी संभाल ली है.

जस्टिस चंद्रशेखर: एक नज़र

जस्टिस चंद्रशेखर का जन्म 25 मई 1965 को हुआ था. उन्होंने 1993 में दिल्ली विश्वविद्यालय के कैंपस लॉ सेंटर से कानून की पढ़ाई पूरी की और बाद में दिल्ली में अपने करियर की शुरुआत की. क्रिमिनल और सिविल मामलों में उनकी विशेष पकड़ रही है.

वकालत का लंबा सफर

अपने 19 वर्षों के अधिवक्ता जीवन में, जस्टिस चंद्रशेखर ने करीब 3,500 मामलों में पैरवी की, जिनमें से अधिकांश सुप्रीम कोर्ट के थे. बॉम्बे हाई कोर्ट की वेबसाइट के अनुसार, सुप्रीम कोर्ट के लगभग 140 फैसलों में उनका नाम वकील के तौर पर दर्ज है, जो उनके अनुभव और कौशल का परिचायक है.

विविध क्षेत्रों में व्यापक अनुभव

उन्होंने ऑल इंडिया काउंसिल फॉर टेक्निकल एजुकेशन (AICTE) और झारखंड राज्य के स्थायी वकील के रूप में भी काम किया है. इसके अलावा, उन्होंने बिहार राज्य आवास बोर्ड, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, झारखंड विद्युत बोर्ड, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद और कई निजी कंपनियों का प्रतिनिधित्व किया, जो उनकी बहुआयामी कानूनी विशेषज्ञता को दर्शाता है.

न्यायिक पदों की प्रगति

जनवरी 2013 में उन्हें झारखंड हाई कोर्ट में अतिरिक्त जज नियुक्त किया गया और जून 2014 में स्थायी जज बने. दिसंबर 2023 में उन्होंने झारखंड हाई कोर्ट के एक्टिंग चीफ जस्टिस के रूप में कार्यभार संभाला. जुलाई 2025 में उन्हें बॉम्बे हाई कोर्ट का जज बनाया गया. वहीं अब जस्टिस श्रीचंद्रशेखर ने वहां के चीफ जस्टिस के पद पर कार्यभार ग्रहण किया है.

ये भी पढ़ें: बेटी के बर्थडे की खुशियां मातम में बदलीं, केक काटने के 5 मिनट बाद गिरी बिल्डिंग, अब तक 15 लोगों की मौत