अब इस हसीना को डेट कर रहे हार्दिक पांड्या? जानें कौन हैं क्रिकेटर की रूमर्ड गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा

Who Is Mahieka Sharma: टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या अपने खेल के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी अक्सर सुर्खियों में रहते हैं. मैदान पर उनके छक्के जितने चर्चित होते हैं, मैदान के बाहर उनके रिश्ते भी उतनी ही सुर्खियां बटोरते हैं.

Who is Hardik Pandya s rumoured girlfriend Mahika Sharma
Image Source: Social Media

Who Is Mahieka Sharma: टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या अपने खेल के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी अक्सर सुर्खियों में रहते हैं. मैदान पर उनके छक्के जितने चर्चित होते हैं, मैदान के बाहर उनके रिश्ते भी उतनी ही सुर्खियां बटोरते हैं. अब एक बार फिर हार्दिक की निजी ज़िंदगी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है, और इस बार नाम जुड़ा है मॉडल और एक्ट्रेस माहिका शर्मा के साथ.

कौन हैं माहिका शर्मा?

दिल्ली की रहने वाली माहिका शर्मा महज 24 साल की हैं, लेकिन अपने कम उम्र में ही उन्होंने मॉडलिंग, एक्टिंग और शिक्षा तीनों ही क्षेत्रों में खास मुकाम हासिल किया है. उन्होंने नेवी चिल्ड्रन स्कूल से पढ़ाई की और बाद में इकोनॉमिक्स व फाइनेंस में ग्रेजुएशन किया.

इतना ही नहीं, माहिका ने पढ़ाई के दौरान मैनेजमेंट कंसल्टिंग, एजुकेशन और ऑयल-गैस सेक्टर्स में इंटर्नशिप भी की है. बोर्ड परीक्षाओं में 10 CGPA स्कोर करके वह पहले ही साबित कर चुकी हैं कि वो केवल सुंदर ही नहीं, बल्कि स्मार्ट भी हैं.

ग्लैमर वर्ल्ड में माहिका की मजबूत मौजूदगी

पढ़ाई पूरी करने के बाद माहिका ने मॉडलिंग और एक्टिंग में कदम रखा. उन्होंने मशहूर रैपर रागा के म्यूजिक वीडियो में काम किया, साथ ही ऑरलैंडो वॉन ऐनसिडेल की डॉक्यूमेंट्री Into the Dusk में भी नजर आईं. 2019 की फिल्म नरेंद्र मोदी में भी उनका एक छोटा लेकिन नोटिस करने वाला रोल था.

ब्रांड एंडोर्समेंट की बात करें तो माहिका तनिष्क, वीवो, यूनिक्लो जैसे ब्रांड्स के लिए विज्ञापन कर चुकी हैं. फैशन इंडस्ट्री में उन्होंने मनीष मल्होत्रा, अनीता डोंगरे और तरुण तहलियानी जैसे टॉप डिजाइनर्स के लिए रैंप वॉक भी किया है. 2024 में उन्हें Indian Fashion Awards में Model of the Year (New Age) और Elle Magazine द्वारा Model of the Season का खिताब भी मिला.

क्यों हो रही है हार्दिक-माहिका की जोड़ी की चर्चा?

सभी अटकलें तब शुरू हुईं जब सोशल मीडिया पर माहिका की एक तस्वीर वायरल हुई, जिसमें बैकग्राउंड में हार्दिक को देखा गया. दोनों एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर फॉलो भी करते हैं, और माहिका को हाल ही में हार्दिक के जर्सी नंबर 33 के साथ एक तस्वीर पोस्ट करते हुए भी देखा गया. हालांकि, अभी तक न हार्दिक और न ही माहिका ने अपने रिश्ते पर कोई सार्वजनिक बयान दिया है, लेकिन फैंस इन दोनों के बीच की केमिस्ट्री को लेकर काफ़ी उत्साहित हैं.

पिछली रिलेशनशिप्स में भी रहे हैं चर्चा में

हार्दिक पांड्या ने 2020 में नताशा स्टैंकोविक से शादी की थी, और 2023 में दोनों ने बेटे अगस्त्य का स्वागत किया. हालांकि, 2024 में दोनों का रिश्ता खत्म हो गया. इसके बाद हार्दिक का नाम सिंगर जैस्मिन वालिया से जुड़ा, लेकिन वह रिश्ता भी ज्यादा समय तक नहीं चला. अब माहिका शर्मा के साथ उनकी नज़दीकियों की खबरें एक बार फिर उनके फैंस और मीडिया की निगाहों का केंद्र बन गई हैं.

ये भी पढ़ें: Dream 11 के बाद अब ये कंपनी बनी टीम इंडिया की नई जर्सी स्पॉन्सर, 1 मैच की देगी इतनी मोटी रकम